रक्षाबंधन पर क्या है सर्राफा बाजार का हाल, जानें आपके शहर में क्या है सोने-चांदी के ताजा भाव?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 अगस्त 2024, 05:30 AM Updated: 19 अगस्त 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

रक्षाबंधन के दिन आज पूरे देश में काफी उत्साह है। इस दिन कई भाइयों ने अपनी बहनों को कुछ खास देने के लिए उन्हें सोने और चांदी के आभूषण दिए हैं। त्योहारी सीजन के चलते खरीदारी बढ़ने से सोने और चांदी के दामों में उछाल देखने को मिल रहा है। यानी अगर आप अभी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले देश में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की ताजा कीमतें देख लें और इन शहरों की कीमतों की तुलना कर सही फैसला लें। आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 66,690 रुपये है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने के 10 ग्राम की मौजूदा कीमत ₹53,840 है। चांदी की बात करें तो इसकी कीमत करीब 86,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

और पढ़ें: रक्षाबंधन पर बहनों को देने के लिए परफेक्ट हैं ये तोहफे, जिंदगी भर आएंगे काम 

जानिए आज बड़े शहरों में क्या है सोने का भाव

भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमत में भी बदलाव हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि आज शहरों में 24 कैरेट सोने और 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत क्या है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने के दाम 70,630 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,750 है। अमृतसर में 24 कैरेट सोने के दाम 70,730 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,850 है। बैंगलोर में 24 कैरेट सोने के दाम 70,630 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,750 है। भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम 70,630 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,750 है। भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने के दाम 70,580 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,700 है।

 Rakshabandhan Latest gold and silver prices
Source: google

वहीं, चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने के दाम 70,730 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,850 है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने के दाम 70,730 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,850 है। कोयंबटूर में 24 कैरेट सोने के दाम 70,580 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,700 है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम 70,730 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,850 है। गुड़गांव में 24 कैरेट सोने के दाम 70,730 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,850 है। हैदराबाद में 24 कैरेट सोने के दाम 70,580 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,700 है। जयपुर में 24 कैरेट सोने के दाम 70,730 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,850 है। कानपुर में 24 कैरेट सोने के दाम 70,730 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,850 है। केरल और कोची में 24 कैरेट सोने के दाम 70,580 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,700 है। मुम्बई में 24 कैरेट सोने के दाम 70,580 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,700 है। पटना और सूरत में 24 कैरेट सोने के दाम 70,630 है और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,750 है।

चांदी के दाम

चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 90,900 रुपये है। मुंबई में प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 85,900 रुपये, दिल्ली में 85,900 रुपये, कोलकाता में 85,900 रुपये और बेंगलुरु में 82,900 रुपये है। वहीं MCX पर सोने और चांदी के वायदा कारोबार में भी बढ़त देखने को मिली है। 10 ग्राम सोना फिलहाल 109 रुपये बढ़कर 71484 रुपये पर बिक रहा है। 5 दिसंबर की वायदा डिलीवरी तिथि वाला सोना फिलहाल 166 रुपये बढ़कर 71950 रुपये प्रति 10 किलो पर कारोबार कर रहा है।

 Rakshabandhan Latest gold and silver prices
source: Google

और पढ़ें: फेस्टिव सीजन में iPhone 14 और 15 पर मिल रही है भारी छूट, जल्दी करें ऑर्डर 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds