Trending

राहुल गांधी का नया अवतार आया जनता के सामने, ध्यान, आरती और भक्ति में लीन दिखे राहुल, धक्का-मुक्की में गिरे दिग्विजय सिंह :Bharat Jodo Yatra

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 26 Nov 2022, 12:00 AM | Updated: 26 Nov 2022, 12:00 AM

धार्मिक अवतार में दिखे राहुल गांधी 

सर पर पगड़ी, ॐ छाप का गमछा, आरती और भक्ति या सब सुन कर आपको लगेगा की किसी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (BJP) के नेता के बारे में बात होगी, लेकिन हम बात कर रहे है राहुल गांधी (Rahul gandhi) के नए अवतार  (New Look) के बारे में। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सुप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर  (Shri Omkareshwar Jyotirlinga Temple) पहुँच चुकी है। वहां पर राहुल ने आरती में भी हिस्सा लिया, ध्यान भी किया और सभी पारंपरिक नियमों का भी आस्था के साथ पालन किया। 

Also read- राहुल गांधी: भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य देश से डर को मिटाना, ‘मित्रों’ भाजपा डर और हिंसा की कर रही राजनीति राजनीति

राहुल की धार्मिक तस्वीर हो रही वायरल 

शनिवार, 26 नवंबर को यानी की आज राहुल की यात्रा का चौथा दिन है। शुक्रवार को मध्यप्रदेश में राहुल गांधी ने करीब 25 किमी की यात्रा तय की। राहुल भारत जोड़ो यात्रा के बीच धार्मिक रंग में रंगे दिखाई दिए। इसके बाद से राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसे देख आप पहली नजर में पहचान ही नहीं पाएंगे। दरअसल, बात यह है की राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी के साथ ओंकारेश्वर मंदिर गए थे जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा भी की। राहुल गांधी ने पूजा करते हुए अपनी फोटो भी शेयर की है। जिसमें वो पूजा और ध्यान में लीन दिखाई दे रहे हैं।

राहुल गांधी का नया अवतार आया जनता के सामने, ध्यान, आरती और भक्ति में लीन दिखे राहुल, धक्का-मुक्की में गिरे दिग्विजय सिंह :Bharat Jodo Yatra — Nedrick News

  • शिव त्याग हैं, और तप भी, करुणा भी हैं, और रुद्र भी, अनादि और अनंत हैं

राहुल गांधी ने नर्मदा घाट पर आरती करते हुए अपनी एक तस्वीर, ट्विटर पर शेयर की है। तस्वीर के साथ राहुल ने कैप्शन लिखा कि, “शिव त्याग हैं, और तप भी, करुणा भी हैं, और रुद्र भी, अनादि और अनंत हैं। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक, भगवान ओंकारेश्वर मंदिर में आराधना और साथ में नर्मदा आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हर हर नर्मदे। हर हर महादेव।” आरती के दौरान राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे।

प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा दिल्ली रवाना हुए 

सुबह 6 बजे यात्रा शुरू होने के बाद खंडवा जिले के मोरटक्का से  बड़वाह होते हुए करीब 9.30 बजे खरगोन जिले के मनिहार पहुंच गई। राहुल ने यहां भोजन ब्रेक लिया। भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। सुबह की टी ब्रेक के बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) इंदौर होते हुए दिल्ली (New Delhi) के लिए रवाना हो गए।

धक्का-मुक्की में गिरे दिग्विजय सिंह

यात्रा के दौरान राहुल गांधी चोर बावड़ी के पास बने एक होटल पर अचानक चाय ब्रेक के लिए रुके। अचानक रुकने के कारण होटल के बहार धक्का-मुक्की हो गई, जिसमें कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) गिर पड़े। उनके ऊपर कुछ कार्यकर्ता भी गिरे।  तभी दूसरे कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं पर अपनी नाराजगी भी जताई।

Also read- भाजपा और RSS देश बांटने का काम कर रही है, सावरकर करते थे अंग्रेजों के लिए काम: राहुल गांधी

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds