राहुल गांधी: भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य देश से डर को मिटाना, 'मित्रों' भाजपा डर और हिंसा की कर रही राजनीति राजनीति

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 नवम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 24 नवम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य देश से डर को मिटाना

राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi)  के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) ने बुरहानपुर के रास्ते  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) पहुंच गई।  इस दौरान राहुल गांधी ने बुरहानपुर में एक जनसभा को संबोधित भी किया।  राहुल ने यात्रा के पीछे का लक्ष्य बताते हुए कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा उस नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ है, जिसे हिंदुस्तान में फैलाया जा रहा है। इस यात्रा का केंद्र बिंदु देश से  डर को मिटाना है।  इस हिंदुस्तान में किसी से डरने की जरूरत नहीं है। 

Also read- राहुल गाँधी चुनाव भूल भारत जोड़ो यात्रा में मशगूल, उपचुनाव में मिली हार पार्टी के लिए आइना

बीजेपी डर और हिंसा की करती है राजनीति 

राहुल गांधी  के अनुसार, ‘सबसे पहले, डर फैलाना। युवाओं, किसानों और आम लोगों में डर फैलाना, जब डर फैल जाता है तो उसे हिंसा में बदल देते हैं, यह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी BJP) का तरीका है। हिंसा डर का ही रूप है। जो डरता नहीं है, वह हिंसा भी नहीं कर सकता, जो डरता है, वह ही हिंसा करता है।  इस डर से मुक्ति हमारा लक्ष्य है।’

बहन प्रियंका के साथ रॉबर्ट और बेटे रोहन भी आये नजर 

आज 24 नवंबर को मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन है।  मध्यप्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता और उनकी बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) भी राहुल के साथ यात्रा में पैदल चल रही हैं। आज यात्रा का 78वां दिन है। प्रियंका पहली बार इस यात्रा में शामिल हुई हैं। उनके साथ रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) और उनके बेटे रेहान वाड्रा भी हैं। कन्हैया कुमार यात्रा में सबसे आगे चलते दिख रहे हैं। इससे पहले सोनिया गांधी 1 दिन के लिए यात्रा में शामिल हुई थीं।

राहुल गांधी: भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य देश से डर को मिटाना, 'मित्रों' भाजपा डर और हिंसा की कर रही राजनीति राजनीति — NEDRICK NEWS

भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बताया जाता है की यात्रा के दौरान हर यात्री रोजाना लगभग 22 km चल रहा है। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी के स्वागत के लिए खास व्यवस्था की गई थी।  स्वागत समारोह के बाद राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों और पार्टी कार्य़कर्ताओं को संबोधित किया। 

सुबह से ज्यादा रात को चलता हूँ तेज़ 

राहुल गाँधी के इस सम्बोधन का कुछ मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल जहां अपनी पदयात्रा के रूटीन के बारे में बता रहे हैं, वहीं अंत में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime minister Narendra Modi) की नकल उतारते भी दिखते हैं। राहुल अपने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहते हैं की ‘भाइयों अभी कमलनाथ जी ने मुझसे पूछा राहुल तुम थके नहीं हो क्या? भाइयों और बहनों मेरा चेहरा थका हुआ दिख रहा है, मैं 2 हजार किलोमीटर चला हूं, 2 हजार! कोई थकान नहीं, एक सेकेंड की थकान नहीं, मैं आपको बता रहा हूं, सुबह उठता हूं चलना शुरू करता हूं।

वो आगे कहते हैं कि मैं जितनी आसानी से सुबह 6 बजे चलता हूं, उससे तेज रात को 8 बजे चलता हूं। यह क्यों हो रहा है अजीब बात है, अभी तक 2 हजार किलोमीटर चल चुका हूं। वीडियो के अंत में प्रधानमंत्री मोदी के अंदाज में’ मित्रों’ कहते हुए राहुल गाँधी ने अपनी मुस्कान के जरिये वहां उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और देश की राजनीतिक गलियारे में अपनी मौजूदगी का एहसास भी करा दिया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds