Punjab Crime News: ‘मेरे पिता ने मेरी पत्नी छीन ली’…पूर्व DGP मुहम्मद मुस्तफा के बेटे की मौत बनी मिस्ट्री, वायरल वीडियो ने खोले परिवार के काले राज़

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 23 अक्टूबर 2025, 12:00 AM 🔄 Updated: 23 अक्टूबर 2025, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Punjab Crime News: पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत का मामला अब एक रहस्यमयी मोड़ पर आ चुका है। पहले इसे दवाइयों की ओवरडोज़ से हुई सामान्य मौत माना जा रहा था, लेकिन अब अकील का एक पुराना वीडियो सामने आने के बाद केस पूरी तरह उलझ गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में अकील ने अपने ही पिता, पत्नी और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।

और पढ़ें: IAS Nagarjun B. Gowda: 8 करोड़ की ज़मीन और 51 करोड़ का जुर्माना घटाने वाले IAS अफसर फिर विवादों में, RTI एक्टिविस्ट ने लगाए गंभीर आरोप

वायरल वीडियो में अकील के खुलासे- Punjab Crime News

करीब दो महीने पुराना ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें अकील ने साफ शब्दों में कहा है कि उन्हें उनके पिता मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी के बीच अफेयर के बारे में पता चल गया था। अकील ने बताया, “2018 में मैंने दोनों को अपने ड्रेसिंग रूम के पास स्थित बाथरूम में बिना कपड़ों के देखा था। ये मेरे लिए सदमे से कम नहीं था।”

उन्होंने दावा किया कि इस घटना के बाद उन्हें मानसिक और कानूनी तौर पर परेशान किया जाने लगा। “मेरे ऊपर झूठे केस दर्ज कराने की कोशिश की गई, पर एक एसएचओ ने खुद कहा कि सबूत के बिना केस नहीं बन सकता,” अकील ने कहा।

परिवार पर आरोप: ‘मेरी जान लेने की प्लानिंग की गई’

अकील ने अपनी मां और बहन पर भी आरोप लगाए कि वे अपने पिता के साथ मिलकर उन्हें रास्ते से हटाने की योजना बना रहे थे। “मैंने खुद उन्हें ये बातें करते सुना है कि मुझे कैसे हटाना है,” उन्होंने कहा।

वीडियो में उन्होंने बहन पर कॉल गर्ल्स के साथ रहने और संदिग्ध खर्चों का भी जिक्र किया। अकील ने यह तक कहा कि एक बार उनकी बहन घर से भाग गई थी ताकि अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर सके, लेकिन उनके माता-पिता इसके खिलाफ थे।

पत्नी के साथ रिश्तों का कड़वा सच

अपने शादीशुदा जीवन पर बोलते हुए अकील ने कई चौंकाने वाली बातें कहीं। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने सुहागरात को उन्हें छूने तक नहीं दिया। अगले दिन जब उन्होंने पूछा कि क्या उसने नहाया, तो उसने तंज कसते हुए कहा – “क्यों, तुम्हारे साथ नहाना था क्या?” यह सुनकर अकील पूरी तरह टूट गए थे।

उन्होंने कहा, “उसके बाद वह जबरन मेरे साथ सोती थी, लेकिन मेरे दिल में सवाल यही था कि उसकी शादी मुझसे हुई है या मेरे पिता से?”

FIR दर्ज, परिवार ने साधी चुप्पी

टीवी9 की रिपोर्ट के अनुसार, अब इस मामले में मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, बेटी और बहू के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि मुस्तफा फिलहाल अपनी पत्नी के साथ सहारनपुर में हैं और उन्होंने कानूनी सलाहकारों से बातचीत शुरू कर दी है।

वहीं, पूरे परिवार ने अब तक मीडिया के सामने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

क्या मिलेगा अकील को इंसाफ?

अकील ने अपने वीडियो के अंत में कहा था, “मेरी कोई नहीं सुन रहा। मुझे इंसाफ चाहिए।” अब यह देखना बाकी है कि पुलिस इस केस में कौन सा रुख अपनाती है और क्या वाकई अकील की मौत एक साजिश का हिस्सा थी या फिर कोई निजी संघर्ष का दुखद अंत।

और पढ़ें: Indore Kinnar News: इंदौर में 24 किन्नरों ने एक साथ पिया ज़हरीला पदार्थ, जानें ज़हर पीने की असली वजह क्या है?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds