गुड न्यूज: शादी के 3 साल बाद पैरेंट्स बनें Priyanka-Nick, फैंस को खुशखबरी देते हुए की ये अपील

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 22 जनवरी 2022, 12:00 AM 🔄 Updated: 22 जनवरी 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से जुड़ी खुशखबरी सामने आई हैं। 39 साल की प्रियंका शादी के 3 साल बाद मां (Priyanka Chopra become Mother) बन गई हैं। जी हां, प्रियंका के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी। प्रियंका ने मां बनने के लिए सरोगेसी (Surrogacy) का सहारा लिया।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर प्रियंका ने खुद अपने फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया। साथ ही साथ उन्होंने एक अपील भी अपने फैंस से की। प्रियंका ने पोस्ट में लिखा- ‘हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया। इस खास मौके पर हम आपसे सम्मानपूर्वक अपनी प्राइवेंसी की मांग करते हैं, क्योंकि इस वक्त हम अपना पूरा ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। शुक्रिया।’

प्रियंका-निक के पैरेंट्स बनने की खबर सामने आने के बाद उनको बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ हैं। फैंस से लेकर उनके दोस्त और तमाम सेलिब्रिटीज प्रियंका-निक को बधाईयां देते हुए नजर आ रहे हैं।

तीन साल पहले यानी साल 2018 में प्रियंका और निक हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए थे। एक दिसंबर 2018 को दोनों ने राजस्थान के जोधपुर में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। प्रियंका-निक की वेडिंग काफी ग्रैंड थीं। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की तीसरी एनिवर्सिरी भी मनाई थी। बीते दिनों प्रियंका और निक में तब दरार आने की खबरें भी सामने आ गई थीं, जब प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से निक जोनस का सरनेम हटा लिया था। इसके बाद दोनों के अलग होने की खबरें सुर्खियों में छाई रही। हालांकि, बाद में ये खबरें महज अफवाह निकलीं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds