Premananda Maharaj: नई नवेली दुल्हन निकली चुड़ैल? संत प्रेमानंद महाराज का डरावना किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 अगस्त 2025, 05:30 AM Updated: 23 अगस्त 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Premananda Maharaj: संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों सोशल मीडिया पर खासे चर्चित हैं। वजह सिर्फ उनकी आध्यात्मिक बातें ही नहीं, बल्कि उनके अंदाज़ में सुनाए गए जीवन के सच्चे किस्से भी हैं, जिन्हें लोग दिलचस्पी से सुनते और शेयर करते हैं। उनके पास लोगों के मुश्किल सवालों के सीधे और साफ जवाब होते हैं, जो उन्हें बाकी प्रवचकों से अलग बनाते हैं। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर उनका एक ऐसा किस्सा वायरल हो गया है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है।

और पढ़ें:Premanand Maharaj Controversy: प्रेमानंद महाराज की AI से बनी आपत्तिजनक फोटो पर संत समाज भड़का, कहा- ‘FIR नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेंगे!’

दरअसल, प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में एक वीडियो में बताया कि एक बार उनके साथ ऐसा कुछ हुआ, जिसे वे आज भी नहीं भूल पाए हैं। उन्होंने बताया कि यह किस्सा उस वक्त का है जब वे रात में करीब 2-3 बजे शौच के लिए कमंडल लेकर जा रहे थे। गांव में पुरुषों और महिलाओं के शौच के लिए अलग-अलग जगह तय थीं। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसने उनके होश उड़ा दिए।

घूंघट में नई दुल्हन या कुछ और? (Premananda Maharaj)

महाराज बताते हैं कि रास्ते में अचानक उन्होंने एक नई नवेली दुल्हन को खड़ा देखा। वह उस जगह खड़ी थी, जहां आमतौर पर महिलाएं नहीं आतीं थीं। पहले तो उन्होंने यही सोचा कि शायद वह दुल्हन नई है और उसे यह जानकारी नहीं होगी। इसलिए वे बिना कुछ बोले आगे बढ़ गए। लेकिन कुछ ही दूरी पर वही दुल्हन फिर से उनके सामने आ गई। यहां पर महाराज को थोड़ा अजीब लगा, लेकिन फिर भी उन्होंने खुद को समझाया कि शायद वह लड़की दौड़कर आगे निकल गई होगी।

जब मामला अजीब लगने लगा

उन्होंने आगे बताया कि वह दुल्हन लगातार उनके आगे-पीछे हो रही थी। जब उन्होंने रुककर देखा तो वह भी रुक गई। जब चले तो वह भी चलने लगी। फिर उन्होंने पूछ ही लिया, “तुम कौन हो?” जवाब में उसने कुछ नहीं कहा, बस उनकी तरफ देखा और घूंघट और गहरा कर लिया। अब तक महाराज को समझ आ गया था कि कुछ गड़बड़ है।

भगवान का नाम और कमंडल का सहारा

महाराज ने बताया कि उस वक्त उन्होंने फौरन कमंडल का पानी जमीन पर गिराया और भगवान का नाम लेकर वहां से तेजी से निकल गए। जब वे थोड़ी दूर जाकर पीछे मुड़े, तो वह दुल्हन जैसी दिखने वाली चीज वहां से गायब हो चुकी थी। न कोई इंसान, न कोई परछाई, बस सन्नाटा।

और पढ़ें: Premananda Maharaj News: प्रेमानंद जी महाराज से जानें बुरी नजर से बचने के अनोखे उपाय

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds