Free Solar Panel Scheme: BPL परिवारों की मौज! अब घर पर फ्री में लगवाएं सोलर पैनल, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और आखिरी तारीख

Shikha Mishra | Nedrick News India Published: 19 मार्च 2026, 06:08 PM Updated: 20 मार्च 2026, 11:25 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Free Solar Panel Scheme: एक आम आदमी पाई-पाई जोड़कर घर चलाता है, लेकिन हर महीने बिजली का भारी बिल उसकी सारी प्लानिंग बिगाड़ देता है। ऐसे में ‘फ्री सोलर पैनल’ योजना सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि बजट को बेपटरी होने से बचाने वाला एक मजबूत समाधान है। बता दें कि आज के समय में बिजली का बढ़ता खर्च हर घर के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। पहले जहां बिजली बिल सामान्य खर्च माना जाता था, वहीं अब यह कई परिवारों का बजट बिगाड़ रहा है। खासकर कम आय वाले परिवारों के लिए हर महीने बिजली बिल भरना मुश्किल होता जा रहा है।

आम आदमी का रोजमर्रा का खर्चा भी बहुत सोच-समझ कर होता है, इसके बावजूद भी एक न एक नया खर्च सामने आ ही जाता है। इसी समस्या को देखते हुए नीतीश कुमार की अगुवाई वाली बिहार सरकार ने राज्य के गरीब परिवारों के लिए विशेष प्राथमिकता पर शुरू किया है। इसके तहत अब गरीब परिवारों को मुफ्त में सोलर पैनल दिए जा रहे हैं, ताकि उन्हें बिजली बिल की चिंता से मुक्ति मिल सके।

और पढ़े: Smart meter Bill: सावधान! कहीं आपके घर का ‘स्मार्ट मीटर’ भी न ले ले किसी की जान? 3 महीने का बिल 1.60 लाख देख चाय वाले को आया हार्ट अटैक!

BPL परिवारों को कैसे मिलेगा फायदा?

BPL और कुटीर ज्योति कनेक्शन वाले परिवारों के लिए 1 किलोवाट का यह सिस्टम पूरी तरह निशुल्क है, क्योंकि इसकी स्थापना का पूरा खर्च बिजली कंपनी (Discom) वहन करती है। इससे न केवल बिजली बिल कम होगा, बल्कि घर को मुफ्त 24×7 बिजली मिलने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। सोलर पैनल लगने के बाद दिन में पंखा, बल्ब, मोबाइल चार्जर जैसे छोटे उपकरण सूरज की रोशनी से चलेंगे। इससे बिजली का बिल काफी कम हो जाएगा और धीरे-धीरे घर की निर्भरता बिजली ग्रिड पर कम हो जाएगी।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए 31 मार्च 2026 तक आवेदन करने की संभावना है। हालांकि इसके लिए कुछ बुनियादी शर्तें भी रखी गई हैं जैसे घर की छत पक्की होनी चाहिए , कम से कम 64 वर्ग फीट जगह हो, छत पर ज्यादा छाया नहीं होनी चाहिए।

और पढ़े: North Korea Election: 99.93% वोट किम के नाम, सिर्फ 0.07% ने किया विरोध… आखिर उत्तर कोरिया में चुनाव होते कैसे हैं?

कैसे करें आवेदन?

सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को आसान बना दिया है। ऑनलाइन आवेदन का तरीका है। Suvidha App डाउनलोड करें, कुटीर ज्योति रूफटॉप सोलर पैनल सहमति विकल्प चुनें, कंज्यूमर नंबर डालकर OTP वेरिफिकेशन करें, जरूरी दस्तावेज (BPL कार्ड, आधार कार्ड आदि) अपलोड करें, छत की फोटो और जानकारी भरें। और वहीं ऑफलाइन आवेदन करने का तरीका है आप नजदीकी सुविधा केंद्र या वसुधा केंद्र पर जाएं, वहां कर्मचारी आपकी मुफ्त में आवेदन में मदद करेंगे।

ध्यान रखें ये बातें

आवेदन पूरी तरह फ्री है, कोई शुल्क नहीं देना है, सोलर पैनल लगने के बाद उसकी देखभाल आपकी जिम्मेदारी होगी, समय-समय पर सफाई जरूरी है ताकि पैनल सही से काम करे। यह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत है। इससे न सिर्फ बिजली बिल कम होगा, बल्कि लोग सस्ती और साफ ऊर्जा का भी फायदा उठा सकेंगे।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds