Pawan Singh Controversy: पवन सिंह और ज्योति विवाद ने पकड़ा तूल, खेसारी लाल यादव बोले – ‘भाभी का इतना बड़ा भी अपराध नहीं कितना गिरोगे?’

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 अक्टूबर 2025, 05:30 AM Updated: 06 अक्टूबर 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Pawan Singh Controversy: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पवन सिंह के साथ उनकी पत्नी ज्योति सिंह का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। ‘राइज एंड फॉल’ रियलिटी शो में शामिल होने से पहले ही दोनों के बीच तनाव की खबरें सामने आई थीं। ज्योति ने तब भी सुसाइड की धमकी दी थी। अब शो से लौटने के बाद यह मामला और गर्मा गया है। ज्योति ने एक बार फिर जान देने की बात कहकर सबको चौंका दिया है।

और पढ़ें: Kumar Sanu Controversy: ‘प्रेग्नेंसी में भूखा रखा, घर से बाहर नहीं निकलने देते थे…’रीटा भट्टाचार्य ने खोले कुमार सानू की ज़िंदगी के काले राज

पवन सिंह के घर के बाहर ड्रामा- Pawan Singh Controversy

दो दिन पहले ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बताया कि वो अपने पति पवन सिंह से मिलने लखनऊ स्थित उनके घर जाएंगी। उनका कहना था कि वो अपने फैंस की मांग पर पवन सिंह से मिलने आई हैं और उम्मीद कर रही थीं कि पवन सिंह उनसे कम से कम एक बार मुलाकात करेंगे। लेकिन जब ज्योति वहां पहुंचीं, तो उन्हें अंदर जाने की अनुमति ही नहीं दी गई।

ज्योति ने बताया कि घर के बाहर पहले से पुलिस तैनात थी और उन्हें एंट्री नहीं दी गई। उन्होंने यह पूरा घटनाक्रम अपने फोन में कैद किया और लाइव आकर फैंस को भी दिखाया। ज्योति ने दावा किया कि पवन सिंह ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

भावुक होकर बोलीं ज्योति – “जहर खाकर यहीं मर जाऊंगी”

वीडियो में ज्योति भावुक होकर फूट-फूटकर रोती नजर आईं। उनका कहना था कि उन्हें बेइज्जत किया जा रहा है और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि “मैं इसी घर में जहर खाकर मर जाऊंगी। अगर मुझे थाने ले जाया गया तो मैं यहां से जिंदा नहीं जाऊंगी।”

ज्योति के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। पवन सिंह के कई फैंस ने भी ज्योति का सपोर्ट किया और पवन सिंह से अपील की कि वो उन्हें माफ कर दें।

खेसारी लाल यादव आए ज्योति के सपोर्ट में

इस पूरे मामले में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी सामने आए हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर ज्योति का समर्थन किया और पवन सिंह को गलत ठहराया।

इंटरव्यू में खेसारी ने कहा, “भाभी की इतनी बड़ी गलती नहीं है। उस महिला का इतना बड़ा अपराध नहीं है। आप इतने लोगों को माफ कर सकते हो तो उस महिला को भी माफ करो। हम लोग चाहते हैं कि हमारे घर में भतीजा आए। मेरी बहन नहीं है लेकिन बेटी है। अगर मेरी बेटी के साथ ऐसा होता तो मैं क्या करता? इंसान कितना नीचे गिर सकता है, यह सोचकर दया आती है।”

खेसारी ने आगे कहा, “अगर उनका अपराध इतना बड़ा है तो आप खुद मीडिया के सामने आकर बोलिए। मैं पवन सिंह से बहुत प्यार करता हूं लेकिन उनकी गलतियों पर पर्दा नहीं डाल सकता। मैं उनका चमचा नहीं हूं, न ही चाटूकारिता करता हूं। पवन सिंह मेरा घर नहीं चलाते कि मैं कहूं – आप बहुत बढ़िया कर रहे हैं। नहीं कर रहे हो आप बढ़िया। गलत है तो गलत है।”

बता दें, पवन सिंह की ओर से अभी तक इस विवाद पर कोई सीधा बयान नहीं आया है। हालांकि, ज्योति के आरोप और खेसारी के बयान ने यह साफ कर दिया है कि मामला अब सिर्फ निजी नहीं, बल्कि पब्लिक डोमेन में पूरी तरह खुल चुका है।

और पढ़ें: जब एक डायरेक्टर ने 50 से ज्यादा एक्टर्स को एक स्क्रीन पर उतार दिया, जानें कहानी JP Dutta की

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds