पंजाब का रहस्यमयी पंच मंदिर, जहां भगवान के चरणों पर पड़ती हैं सीधी सूर्य किरणें – Panch Mandir History

Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 20 मई 2026, 06:48 AM Updated: 20 मई 2026, 06:48 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Panch Mandir History: जब भारत पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था, तब पूरे पंजाब में जहां करीब 57 प्रतिशत आबादी मुसलमानो की थी तो वहीं करीब 28 प्रतिशत हिंदू और 15 प्रतिशत सिख रहा करते थे। 1941 में ब्रिटिश हुकुमत की कराई जनगणना के अनुसार ये आकड़े भी तब के माने गए है… वहीं बंटवारे में पश्चिमी पंजाब के 16 जिले पाकिस्तान को मिले तो वहीं पूर्वी पंजाब केल 13 जिले भारत को मिले थे, लेकिन इस बंटवारे में सबसे ज्यादा क्रूर सच्चाई ये थे की इस दौरान करीब डेढ़ करोड़ लोगो ने अलग अलग विस्थापन किया था जिसमें मुसलमानो के साथ साथ हिंदू और सिख भी भारी संख्या में थे।

बंटवारे में जान माल का जो नुकसान हुआ वो तो हुआ ही … वहीं बहुत सी ऐसी हिंदू और सिखों की धरोहरो को भी नुकसान पहुंचाया गया… लेकिन बावजूद इसके आज भारतीय पंजाब में जो कि सिख राज्य के नाम से प्रचलित है, यहां सिख औऱ हिंदू पूरे सौहार्द के साथ रहते है। सिखो के गुरुद्वारों की तो अनगिनत कहानियां है, लेकिन अपने इस लेख में हम बात करेंगे कपूरथला के पंच मंदिर के बारे में..,जो हिंदूओं के लिए काफी अहम है।

और पढ़े: क्या मौनी रॉय ने मांगी करोड़ों की एलीमनी? क्या दिशा बनीं तलाक की वजह? सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी| Mouni Roy divorce reason

पंच मंदिर का इतिहास – Panch Mandir History

पंजाब के कपूरथला जिले में स्थित है सूर्य भगवान समेत पांच देवी देवताओ के आपस में जुड़े मंदिरों से बना भव्य पंच मंदिर.. जो कि कपूरथला के महाराजा सरदार फतेह सिंह अहलूवालिया ने अपने शासनकाल में बनाया था। यानि की इस मंदिर को बने हुए करीब 125 सालो से भी ज्यादा हो गया है। इस मंदिर की भव्यता ऐसी है कि इसके प्रवेश द्वारा पर ही पंच मूर्तियां लगी है.. ये भारत का दूसरा ऐसा सूर्य मंदिर है जहां उगते हुए सूरज की पहली किरण पड़ती है। सफेद खूबसूरत संगमरमर से बना ये मंदिर हिंदू संस्कृति और कलाकृति का अनूठा संगम है। मंदिर की कलाएं इतनी बारीक और खूबसूरत है को हर कोई उसे देखता ही रह जाता है। पूर्णिमा की रात को ये मंदिर भी आगरा के ताजमहल की तरह काफी चमकदार नजर आता है।

मंदिर के अंदर पांच अलग अलग मंदिर – Panch Mandir History

मंदिर के अंदर पांच अलग अलग मंदिर बने हुए है जिसमें पंचमुखी शिवलिग, लक्ष्णी नारायण, राधा कृष्णा जी, बाबा बालक नाथ जी, श्री हनुमान जी, शनिदेव जी, मां दुर्गा जी और मां काली जी के साथ साथ राम दरबार की भी प्रतिमा स्थापित की गई है। पंच मंदिर के बीच ढांचे में राधा-कृष्ण का मुख्य मंदिर है और चारों कोनों पर सूर्य, गणेश, शिव-पार्वती और दुर्गा माता के चार अलग अलग छोटे मंदिर बने हैं। इतना ही नहीं मंदिर को इस तरह से बनाया गया है कि कोई भी मुख्य मार्ग पर खड़ा होकर भी मंदिर के पांच प्रतिमाओं को प्रणाम कर सकता है। यहां एकमात्र पंचमुखी शिव मंदिर है, जिसके बारे में कहा जाता है कि श्राद्धालु सावन में जल चढ़ाते है उनकी मनोकामना पूरी होती है।

और पढ़े: क्या अब सोना खरीदने पर होगी जेल? PM मोदी की अपील के बाद लोगों में बढ़ा कन्फ्यूजन| Gold Buying Rumours

मंदिर के अन्दर हिंदू धर्म और सिख धर्म का अनोखा संगम – Panch Mandir History

मंदिर में केवल देवी देवता को ही स्थापित नहीं किया गया बल्कि हिंदू धर्म और सिख धर्म की अनोखे संगम को महत्ता देने के लिए एक बड़ा का हॉल भी बनाया है जो शादी या अन्य धार्मिक कार्यकर्मों के लिए इस्तेमाल किया, जो यहां की भव्यता का प्रतीक है। हालांकि इस मंदिर को पहचान मिलनी शुरु हुई आजादी के बाद.. जब भारत पाकिस्तान का बंटवारा हो गया है औऱ लाखों हिंदू और सिख पंजाब के अलग अलग हिस्सों में आ कर बस गए.. जिन्होंने धीरे धीरे खुद को पूर्वी पंजाब का हिस्सा बना लिया।

मौजूदा समय में पंट मंदिर कपूरथला बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से लगभग 5 मिनट की पैदल दूरी पर है, यहां आसानी से जाया जा सकता है। मंदिर की वास्तुकला इतनी प्रभावी के इसकी एक छोटी की प्रतिकृति लाहौर के संग्रहालय Pre-partition Punjab Museum में रखी हुई है.. ये मंदिर हिंदू संस्कृति की पंजाब में मौजूद सबसे खूबसूरत धरोहरों में से एक है। अगर आपने इस मंदिर को सामने से देखा है तो आप हमें जरूर बताये कि आपको इस मंदिर में क्या खास लगा।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds