कोरोना का ऐसा डर: परिवार के 5 लोगों ने खा लिया जहर और फिर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 10 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कोरोना के रिकॉर्ड स्पीड से बढ़ते मामले को लेकर लोगों के मन में दहशत एक बार फिर से बढ़ गई है। कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों ने टेंशन बढ़ा दी। अब बढ़ी संख्या में लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे है। 

कोरोना की दहशत के बीच तमिलनाडु से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां इस वायरस की डर की वजह से एक पूरे परिवार ने अपनी जान देने की कोशिश की। परिवार में कुल 5 सदस्य थे, जिन्होंने जहर खा लिया। इस दौरान तीन लोग तो बच गए, लेकिन एक महिला और उसके 3 साल के बेटे की मौत हो गई। महिला की उम्र 23 साल के करीब बताई जा रही है।

खबरों की मानें तो इस महिला के परिवार में कुल पांच लोगो ने जहर पीकर अपनी जान देने की कोशिश की थी, जिसमें से पुलिस ने 3 लोगों की जान तो बचा ली, लेकिन मां और बेटे को नहीं बचा पाई। मरने वाली महिला का नाम जोतिका बताया गया है। जोतिका अपने पति से अलग हो चुकी थी और अपनी मां के साथ रह रही थी।

जोतिका के पिता के निधन के बाद से ही जोतिका का पूरा परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। जोतिका 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित हुई थी, जिसके बाद से ही उसका पूरा परिवार घबरा गया और सभी ने जहर पी लिया। जब पड़ोसियों को इस बात का पता चला तो तुरंत ही पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई।

जैसे ही पुलिस आई तो सभी को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से सिर्फ 3 लोगों को ही बचाया जा सका और जोतिका और उसके बेटे की जान चली गई।

दूसरी तरफ तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण की वजह से लोग घबराए नहीं, बल्कि अस्पताल से संपर्क करें और अपना इलाज करवाएं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds