हो गया क्लियर! अब दूबे जी के साथ शुरु होगी ज्योति मौर्या की नई जिंदगी

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_news_meta]

पत्नी को पढ़ा-लिखाकर एसडीएम बनने वाले सफाई कर्मचारी आलोक मौर्य की पत्नी ज्योति मौर्य अपने अफेयर की वजह से चर्चा आई थी. वहीं अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है. दरअसल, खबर है कि ज्योति मौर्य अब मनीष दुबे के साथ नई जिंदगी शुरू कर सकती हैं क्योंकि अब इस मामले में कई सारे अपडेट आए हैं.

Also Read- जिसके साथ SDM ज्योति का अफेयर, उसके घर पर मचा बवाल, जानें सबकुछ. 

ज्योति मौर्य ने कबूली मनीष दुबे के साथ अफेयर की बात 

इस मामले में पहला अपडेट ये हैं कि जब ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य की शादी साल 2010 में हुई थी और साल 2015 में ज्योति में वो जब एसडीएम बनी उसके बाद ज्योति का होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अफेयर है और इस अफेयर के बाद ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत की कि ज्योति का होमगार्ड कमांडेंट के साथ अफेयर है और वो दोनों मिलकर उन्हें मरवाना चाहते हैं साथ ही अलोक ने ज्योति मौर्य पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया. वहीं अब इस अफेयर के बाद जहाँ ये मामला चर्चा में आया और अब मामला कोर्ट में हैं. तो वहीं  ज्योति मौर्य भी इस बात को कबूल कर चुकीं हैं कि मनीष दुबे के साथ उनके रिश्ते हैं. और अब वो मनीष दुबे के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहती है. उनका कहना है कि हर किसी को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का हक है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है.

ज्योति मौर्य के उनके पति के बीच हुआ समझौता 

वहीं इस मामले में दूसरा अपडेट ये हैं कि ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य के बीच समझौता हो गया है. वहीं इस समझौते के बाद जांच कमेटी के सामने आलोक मौर्य पेश हुए और उन्होंने जांच कमेटी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत वापस ले ली. वहीं मामला वापस लेने के बाद आलोक मौर्य ने कहा है कि उन्होंने जो भी किया है वो सोच समझकर किया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस समझौते को लेकर खबर है कि यूपी के ब्यूरोक्रेट्स ने इन दोनों के बीच समझौता कराया है. आलोक मौर्य की ओर से शिकायत वापस लिए जाने के बाद अब एसडीएम ज्योति मौर्य भी पुलिस में की गई शिकायत वापस ले सकती हैं. जिसके बाद अब ये तय होगा कि इस मामले पर आगे की जाँच होगी की नहीं. आपको बता दें, पीसीएस अफसर बनने के बाद ज्योति मौर्य पर उनके पति ने आरोप लगाया था कि उनका होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से अवैध संबंध है साथ ही करोड़ों की संपत्ति बनाने का का भी आरोप लगाया था.

ज्योति और आलाक की हो चुकी है शादी 

वहीं इस ममाले में तीसरे अपडेट ये हैं कि मनीष दुबे और ज्योति ने शादी कर ली है. जहाँ ज्योति और आलाक के तलाक का मामला प्रयागराज के फैमिली कोर्ट में चल रहा है. इसी बीच खबर है कि मनीष दुबे और ज्योति ने शादी कर ली है जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि अलोक द्वार शिकायत वापस लेने और ज्योति ने मनीष दुबे के साथ अफेयर की बात कबूल करने और शादी की होने की खबर के बाद अब ज्योति मौर्या मनीष दुबे के साथ नई जिंदगी शुरू कर सकती है.

Also Read- ‘सफाईकर्मी’ पति ने पत्नी को पढ़ा-लिखा कर बनाया SDM, अब पत्नी ने दे दिया धोखा!.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds