कांग्रेस उनके साथ खड़ी है जो असम के चाय की पहचान को समाप्त करने में जुटे हैं…बोले पीएम मोदी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 मार्च 2021, 05:30 AM Updated: 20 मार्च 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

असम में विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा काफी तेज है। सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश की सत्ता में वापसी की कोशिशों में लगी है। तो वहीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता भी पूरे दम-खम के साथ चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। 

आज पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने असम (Assam) में भी एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस (INC) के सिमटने को लेकर भी टिप्पणी की।

‘असम के लोगों से दूर चली गई है कांग्रेस’

आज शनिवार को असम के चबुआ में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा, ‘कांग्रेस असम के लोगों से बहुत दूर चली गई है। हाल ही में उन्होंने श्रीलंका की एक फोटो शेयर की और बताया कि यह असम है। इसके बाद ताइवान की भी फोटो शेयर कर उसे असम बताया। यह हमारे खूबसूरत असम के साथ अन्याय और अपमान है।‘ उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस उन लोगों के साथ खड़ी है जो असम के चाय की पहचान को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।

मोदी के निशाने पर कांग्रेस

पीएम मोदी ने अपने पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘मैं असम में या पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में जाता हूं, बहुत गौरव से वहां की संस्कृति से जुड़कर मुझे आनंद आता है। अब जैसे मुझे यह गमछा पहनाया गया, मेरे लिए बड़े गर्व और सम्मान का विषय होता है। लेकिन कांग्रेस इसका भी मजाक उड़ाती है। आज जब हम आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जुटे हैं, तो इस पूरे क्षेत्र की इसमें बहुत बड़ी भूमिका है। चाय के एक्सपोर्ट में ही नहीं बल्कि ये क्षेत्र और भी कई ऑर्गेनिक फूड का एक्सपोर्टर हो सकता है।‘

रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, ‘टी गार्डन्स में काम करने वाले हमारे साथियों की दैनिक मजदूरी बढ़ाने के लिए भी एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है। मैं इस बात की सराहना करता हूं कि असम सरकार ने बीते 2 -3 वर्षों में इसमें बढ़ोतरी की है। लेकिन हमारे ये प्रयास अदालत में अटक गए। इसका लाभ उठाकर विपक्षी दल तरह तरह के भ्रम और झूठ फैला रहे हैं।’

3 चरणों में होने वाले हैं चुनाव

बता दें, 126 विधानसभा सीटों वाले असम में 3 चरणों में चुनाव होने वाले हैं। राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों को अंतिम स्वरुप देने में लगी है। प्रदेश में 27 मार्च को पहले चरण, 1 अप्रैल को दूसरे चरण और 6 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान होने वाला है। जिसके नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे। बीजेपी ने पिछले चुनाव में 60 सीटों पर जीत हासिल कर एजीपी के समर्थन से प्रदेश में सरकार बनाई थी। कांग्रेस पार्टी 25 सीटों पर सिमट गई थी। ऐसे में बीजेपी एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनाने की कोशिशों में लगी है

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds