Motorola ने लॉन्च किया Moto E32s स्मार्टफोन, जान लें क्या है इसकी कीमत और फीचर्स

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 जून 2022, 05:30 AM Updated: 02 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मोबाइल फोन निर्माता कंपनी मोटोरोला इंडिया ने नए फोन Moto E32s को भारत में लॉन्च कर दिया है। हाल ही में कंपनी ने इसे दो कलर में लॉन्च किया है। Moto E32s एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Moto E32s में तीन रियर कैमरे भी हैं। Moto E32s में मीडियाटेक Helio G37 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 12 दिया गया है। कंपनी ने गारंटी के साथ कहा है कि Moto E32s को दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। आइए जानते है कि इस नए लॉन्च किए गए स्मार्टफोन में क्या खास बात है।

Moto E32s की कीमत

Moto E32s की कीमत 8,999 रुपये है, हालांकि यह लॉन्चिंग कीमत है। इस कीमत में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन का एक वेरियंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला भी है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। Moto E32s को मिस्टी सिल्वर और स्लेट ग्रे कलर में 6 जून से फ्लिपकार्ट के अलावा रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा।

Moto E32s की स्पेसिफिकेशन

Moto E32s में एंड्रॉयड 12 के साथ My UX मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक Helio G37 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी और 4 जीबी रैम मिलेगी। फोन में 64 जीबी की स्टोरेज है।

Moto E32s का कैमरा

Moto E32s के कैमरे की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 16 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए Moto E32s में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Moto E32s में कनेक्टिविटीके लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, USB Type-C पोर्ट है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में 5000mAh की बैटरी है।

बता दें कि मोटोरोला इंडिया बजट स्मार्टफोन है। इसे भारत में तीन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल और जियो मार्ट पर उपलब्ध कराया गया है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds