गाजियाबाद: पंजाब नेशनल बैंक में घुसे बदमाश, पिस्तौल तानकर लूट ले गए 12 लाख… एक हफ्ते में लूट की दूसरी बड़ी वारदात!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

सरकारी वादों और दावों से इतर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का क्या हाल है, ये दिखाता हुआ ताजा मामला गाजियाबाद से बड़ी लूट का एक और मामला सामने आया है। गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वो दिनदहाड़े बैंकों में घुसकर बड़ी लूट को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार दोपहर को पंजाब नेशनल बैंक में ऐसा ही कुछ हुआ। 

दिनदहाड़े बदमाशों ने लूटा बैंक

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक (सिहानी ब्रांच) में बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बैंक कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर वो 12 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। जिस वक्त बदमाश बैंक में घुसे वहां सिक्योरिटी गार्ड तक नहीं मौजूद था। 

जानकारी के मुताबिक तीन मंजिला एक बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर PNB के बैंक की ब्रांच हैं। उस वक्त दोपहर के करीब 2 बज रहे थे, जब कुछ बदमाश बैंक में घुसे। वारदात के दौरान बैंक में केवल 3 ही कर्मचारी मौजूद थे। जब बदमाश बैंक में घुसे तो कैशियर भी अपना केबिन छोड़कर दूसरे ओर गए हुए थे और सारा कैश बैग में काउंटर पर ही रखा था। बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों पर पिस्टल तानी। अचानक हुई इस घटना से कर्मचारी डर गए। 

CCTV से बदमाशों का पता लगा रही पुलिस

वो कुछ समझ पाते इतने में ही बदमाश काउंटर से सारा कैश लेकर आसानी से वहां से भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों से शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश वहां से फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। लूट की खबर मिलते ही सीनियर अधिकारी बैंक पहुंचे। शहर के सभी प्रमुख रास्तों पर चेकिंग शुरू कर दी गई। साथ ही साथ बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाल रही हैं। 

पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लूटे थे 25 लाख

गौरतलब है कि गाजियाबाद में एक हफ्ते के अंदरअंदर घटी ये दूसरी बड़ी लूट की वारदात है। इससे पहले 28 मार्च को ऐसी ही घटना को अंजाम दिया गया था। तब बदमाशों ने  पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 25 लाख रुपए लूट लिए थे। घटना उस वक्त घटी थी, जब पेट्रोल पंप कर्मचारी बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे थे। ये वारदात मसूरी थाना इलाके के गोविंदपुरम में थीं। मामले को लेकर एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के SSP पवन कुमार को सस्पेंड कर दिया था। उनकी जगह पर एलआर कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई थीं। 

गाजियाबाद में एक हफ्ते के अंदर घटी इस लूट की बड़ी वारदात ने कानून व्यवस्था को सवालों के घेरे में ला दिया है। पुलिस के लिए इन वारदातों को काबू कर पाना चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में देखना होगा कि बदमाशों को रोकने के लिए गाजियाबाद पुलिस क्या कदम उठाती है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds