महिला से रेप के आरोप में मिर्ची बाबा अरेस्ट, विरोध करने पर बाबा ने कहा- ऐसे ही होता है बच्चा!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 अगस्त 2022, 05:30 AM Updated: 09 अगस्त 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के खास माने जाने वाले वैराज्ञानंद उर्फ मिर्ची बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मिर्ची बाबा पर एक महिला से रेप करने का आरोप है। मिर्ची बाबा ने महिला को संतान देने का आश्वासन देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही महिला को धमकाया कि वो इस बारे में किसी को भी नहीं बताए। 

दरअसल, रायसन की रहने वाली पीड़िता ने मिर्ची बाबा के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का केस दर्ज कराया। उसने शिकायत में पुलिस को बताते हुए कहा कि शादी को चार साल हो चुके है लेकिन संतान नहीं है। इसी वजह से वो बाबा के संपर्क में आई। 

बाबा ने संतान प्राप्ति के नाम पर किया रेप 

पीड़िता ने आगे बताया कि बाबा ने पूजा-पाठ कराया और बच्चे होने का दावा किया। इलाज के नाम पर महिला को नशे की गोलियां खिलाईं और रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला के विरोध करने पर बाबा ने कहा कि बच्चा ऐसे ही होता है। ये घटना इसी जुलाई की है। 

इन धाराओं में केस दर्ज

पीड़िता के केस दर्ज करने और बयान देने के बाद पुलिस ने मिर्ची बाबा के खिलाफ धारा 376, 506, 342 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। साथ ही बाबा को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

ग्वालियर से गिरफ्तार

सोमवार को पीड़िता की शिकायत पर आरोपी बाबा को देर रात ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आरोपी को भोपाल पुलिस को सौंप दिया गया। फिलहाल बाबा से पूछताछ जारी है। 

दिग्विजय सिंह के है खास

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मिर्ची बाबा ने दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया था। इस दौरान उनकी जीत के लिए 5 क्विंटल मिर्ची का हवन कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds