खाकी का घिनौना चेहरा: गैंगरेप की शिकायत लेकर पहुंची 13 साल की नाबालिग के साथ थानाध्यक्ष ने की दरिंदगी, खुली पोल तो…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 मई 2022, 05:30 AM Updated: 04 मई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ललितपुर (Lalitpur ) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है , जिसे सुनने के बाद खाकी से लोगों का विश्वास उठ जाएगा। ललितपुर  जिले के थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज का एक घिनोना कुकर्म सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस विभाग को शर्मसार कर दिया है। हालांकि मामला सामने आने के बाद SP निखिल पाठक ने थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया।

मामला कुछ ऐसा है कि 13 साल की एक नाबालिक लड़की अपने मां के साथ ललितपुर थाना में अपने साथ हुए गैंगरेप की FIR दर्ज करने गई थी। इस दौरान पीड़िता की मदद करने की जगह थानाध्यक्ष ने बेहद ही घिनौने काम का अंजाम दिया। थानाध्यक्ष तिलकधारी ने नाबालिक लड़की के साथ बंद कमरे में दुष्कर्म किया। जैसे ही मामले की खबर बाहर लगी, तब से थानाध्यक्ष फरार है। UP पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगी हुई हैं। 

क्या है पूरा मामला? 

13 साल की नाबालिक लड़की पाली थाना इलाके की रहने वाली है। लड़की के गांव के रहने वाले 4 युवक जिनके नाम- चंदन, राजभान, हरीशंकर व महेंद्र चौरसिया हैं। वो 22 अप्रैल को लड़की को गांव से बहला-फुसलाकर भोपाल ले गए थे, जहां इन चारों आरोपियों ने इस लड़की के साथ एक-एक करके लगातर तीन दिनों तक गैंगरेप किया। आरोपियों ने तीन दिन बाद लड़की को पाली थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज के पास छोड़कर फरार हो गए थे, जिसके बाद  थानाध्यक्ष ने पीड़ित लड़की को उसकी मौसी के साथ 30 अप्रैल को चाइल्ड लाइन भेज दिया, जिसकी खबर लड़की के माता-पिता को नहीं दी गई।  27 अप्रैल की सुबह थाने में लड़की को फिर से बुलाया गया, जहां उसका बयान लिया गया। जैसे ही शाम हुई तो थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज ने अकेली लड़की को देखकर उसका फायदा उठाया और लड़की को जबरदस्ती कमरे में ले जाकर बलात्कार किया। 

पीड़ित लड़की की जब चाइल्ड लाइन में कांउसलिंग की गई तब उसने अपने साथ हुई पूरी घटना को शुरू से विस्तार से बताया। पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है। शुरुआती जांच में लड़की के साथ हुए पूरी घटना में लड़की की मौसी के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। आपको बता दें, इस मामले में पुलिस ने आरोपी थानाध्यक्ष पाली तिलकधारी सिंह सरोज, चंदन, राजभान, हरीशंकर, महेन्द्र चौरसिया और एक महिला के खिलाफ धारा 363, 376, 376बी, 120बी, पोस्को एक्ट एवं एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक स्पेशल टीम का गठन किया है।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds