मायावती ने पहले टिकट थमाया फिर फैसले से पलटीं, पहले फेज के 7 प्रत्याशी का काट दिए टिकट

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व सीएम मायावती ने बीते बुधवार को प्रत्याशियों की लिस्ट निकाली थी। लिस्ट में दिए गए नाम पहले चरण की 12 सीटों के लिए थे। बुधवार को उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए और फिर कुछ नामों में बदलाव भी किए गए। इस लिस्ट में 5 बची विधानसभा सीटों पर बीएसपी ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। वहीं दूसरी तरफ पहले से घोषित 7 उम्मीदवारों का टिकट भी काटा गया। जानकारी है कि बीएसपी ने मायावती के जन्मदिन के मौके पर यानी 5 जनवरी को पहले चरण की उम्मीदवारों की घोषणा की थी। ये नाम 53 विधानसभा सीटों पर घोषित किए गए। 

बसपा की ओर से जारी सूची पर गौर करें तो शामली की थानाभवन सीट से जहीर मलिक, मुजफ्फरनगर की खतौली सीट से करतार सिंह भड़ाना, मेरठ शहर से मोहम्मद दिलशाद, बागपत से अरुण कसाना, गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से अजीत कुमार पाल, गाजियाबाद से कृष्ण कुमार शुक्ला उर्फ केके शुक्ला और हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर सीट से मदन चौहान को उतार गया गया है। पहले से घोषित सात सीटों पर तब्दीली भी की गयी है। 

वहीं, चारुकेन केन बीएसपी की प्रत्याशी अलीगढ़ जिले की खैर सीट से होंगी। पहले प्रेमपाल सिंह जाटव को टिकट दिया गया था। मथुरा सीट से सतीश कुमार शर्मा को टिकट दिया गया जिसपर पहले गजीत चौधरी का नाम दर्ज था। आगरा की एत्मादपुर सीट से प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल उम्मीदवार होंगे, पहले सर्वेश बघेल को टिकट मिला था। मुजफ्फरनगर- खतौली से माजिद सिद्दीकी के बजाए अब करतार सिंह भड़ाना, गाजियाबाद शहर से सुरेश बंसल के जगह पर कृष्ण कुमार शुक्ल उर्फ केके तो वहीं हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर से मोहम्मद आरिफ की जगह पर टिकट मदन चौहान को दे दिया गया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds