Mamata Banerjee ने किया ऐलान, Nitish Kumar और Hemant Soren संग लोकसभा चुनाव में करेंगी बवाल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 सितम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 09 सितम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

2024 में दिख सकती है ममता, नीतीश और सोरेन की तिगड़ी

गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह घोषणा की है कि वह अपने पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर 2024 की लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सामने उतरेंगी। उन्होंने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत शोरेन तथा और भी अन्य पार्टयों के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव को लड़ेंगी। एक तरफ ममता बनर्जी भाजपा के सामने विपक्ष की नेता बन कर उभरना चाह रही हैं वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में भी जनता को 2024 के लोकसभा चुनाव में उम्मीद नज़र आ रही है।  

मोदी की मन की बात जल्द हीं मन की व्यथा में बदलेगी

अपनी एक पार्टी सभा में ममता बनर्जी ने अपने वायरल हो रहे मुहावरे ‘खेला होबे’ (the game is on) को दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने तंज कस्ते हुए आगे कहा कि नरेंद्र मोदी की मन की बात जल्द हीं मन की व्यथा में बदल जाएगी। बंगाल की मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के जोश को बढ़ाते हुए भाजपा के खिलाफ अपनी लड़ाई को और भी तेज़ करने के लिए कहा है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा किसी राज्य में सरकार गिराने के लिए 10 करोड़ रूपए तक का ऑफर दे रही है। मैंने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा है। हमने झारखण्ड की सरकार को भी बचाया है। अब खेला होबे बोलते हुए उन्होंने भाजपा को घेरा। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि हम पंचायत चुनाव पहले शांति से लड़ेंगे फिर देखो किस तरह से हम 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए खेलते हैं।

Mamata Banerjee ने किया ऐलान, Nitish Kumar और Hemant Soren संग लोकसभा चुनाव में करेंगी बवाल — NEDRICK NEWS

एक तरफ भाजपा दूसरी तरफ सभी विपक्षी पार्टी

तृणमूल कांग्रेस की नेता ने आगे कहा कि मै, नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ, एक टीम में उतरेंगे। इस टीम में दूसरी विपक्षी पार्टियां भी हमारे साथ आ सकती हैं। सभी विपक्षी पार्टियां भाजपा को हराने के लिए आपस में हाथ मिला सकती हैं। 300 सीटों का भाजपा का अहंकार उनकी दास्ताँ बन जाएगी। याद कीजिये राजीव गांधी को 400 सीटें मिली थी फिर भी वह ज्यादा दिन तक नहीं रुक पाएं। 2024 में हम सभी विपक्षी पार्टियां एक तरफ होंगे और दूसरी तरफ भाजपा अकेले खड़ी होगी। इस बार के लोकसभा चुनाव में ‘खेला होबे’।

भाजपा के साथ जुड़ने के लिए 10 करोड़ का ऑफर

कुछ समय पहले हीं तीन कांग्रेस के विधायकों को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके पास 49 लाख रुपया कैश बरामद हुआ था। जिसके बाद कांग्रेसी विधायकों ने कहा था कि यह पैसे साड़ी खरीदने के लिए है । जिसे वह अपने बिज़नेस के लिए ले जा रहे है। कांग्रेस झारखण्ड में हेमंत सोरेन सरकार की गठबंधन पार्टी है। इसके बाद कुछ कांग्रेस के विधायकों ने बताया की भाजपा उनके विधायकों को 10 करोड़ रूपये तक ऑफर दे रही है उनके साथ जुड़ने के लिए।

केजरीवाल दिल्ली के साथ-साथ देश भी संभालने में सक्षम

हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपनी-अपनी कमर कस रही है। अरविन्द केजरीवाल ने भी मनीष सिसोदिया के ऊपर CBI के रेड पड़ने के बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा के विपक्ष खड़ा होने का बिगुल फूंक दिया था। अरविन्द केजरीवाल अभी गुजरात दौरे पर थे और आगे भी देश के अलग अलग राज्यों के दौरे पर होंगे। जिससे मीडिया में यह कानाफूसी शुरू होने लगी है की केजरीवाल लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गए हैं। केजरीवाल ने दिल्ली के बाद पंजाब में चुनाव जीत कर जनता के समक्ष यह बता दिया कि वह दिल्ली के साथ-साथ देश को भी संभालने में सक्षम हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds