यूपी से बंगाल और गुजरात तक, इन पारंपरिक व्यंजनों से मनाएं बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 अक्टूबर 2025, 05:30 AM Updated: 01 अक्टूबर 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Dussehra Special food: भारत एक ऐसा देश है जहां हर त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और घर पर कई तरह के व्यंजन भी बनाए जाते हैं। वही दशहरा (Vijayadashami) के पावन अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों में पारंपरिक रूप से कई स्वादिष्ट व्यंजन और मिठाइयाँ बनाई जाती हैं। तो चलिए आपको इस लेख में उत्तर प्रदेश, बंगाल और गुजरात के कुछ लोकप्रिय पारंपरिक व्यंजन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

उत्तर प्रदेश का दाल पराठा और खीर

दाल पराठा और खीर उत्तर प्रदेश में, दशहरे पर चने की दाल और मसालों से बनी दाल पराठा (या पूरी) और दूध व चावल से बनी खीर बनाने की परंपरा है। इन्हें समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। वही जलेबी पूरे उत्तर भारत में, खासकर दशहरे पर, जलेबी खाने और परोसने का रिवाज है, जिसे विजय और मिठास का प्रतीक माना जाता है।

गुलाब जामुन – यह भी उत्तर भारतीय घरों में दशहरे के अवसर पर बनाई जाने वाली एक लोकप्रिय मिठाई है।

पश्चिम बंगाल का रसगुल्ला और संदेश

रसगुल्ला और संदेश – चूँकि दशहरा दुर्गा पूजा के बाद मनाया जाता है, इसलिए बंगाल (Bengal) में रसगुल्ला (Rasgulla) और संदेश (Sandesh) जैसी पनीर से बनी मिठाइयाँ पारंपरिक रूप से बनाई जाती हैं।

नारियल बर्फी – दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान नारियल बर्फी भी खूब बनाई जाती है।

चावल के व्यंजन – पूर्वी भारत में, चावल से बने विभिन्न व्यंजन भी इस त्योहार का हिस्सा होते हैं।

लूची और दम आलू – कई जगहों पर लूची (मैदा की पूरी) को हल्के मसालेदार आलू दम या भोग खिचड़ी के साथ भी खाया जाता है।

गुजरात (Gujarat) के जायकेदार पकवान

श्रीखंड: गुजरात और महाराष्ट्र जैसे पश्चिमी भारतीय राज्यों में, श्रीखंड (एक मीठा दही का व्यंजन, जिसे अक्सर आम के स्वाद के साथ बनाया जाता है – आम्रखंड) बहुत लोकप्रिय है। साथ ही गुजरातियों का फेमस जलेबी और फाफड़ा जो हर किसी का फेवरेट होता है और कई जगहों पर दशहरा (Dussehra) पर जलेबी के साथ फाफड़ा (बेसन का एक स्वादिष्ट व्यंजन) खाने की विशेष परंपरा है।

आपको बता दें, बेसन के लड्डू (Besan Laddu) दशहरा पर बनाई जाने वाली एक आम भारतीय मिठाई है। जो हर पर आराम से बनाई जा सकती है और इसे काफी लोग पसंद भी करते हैं। इसके अलावा, पूरे भारत में इस त्यौहार के दौरान बनाए जाने वाले कुछ आम व्यंजन इस प्रकार हैं कई जगह पूरी और आलू की सब्जी (या कचौरी) बनायीं जाती है। यह उत्तर और पश्चिम भारत का एक आम पारंपरिक भोजन है। जिसे हर शुभ अवसर पर बनाया जाता है।

वही मालपुआ ये चीनी की चाशनी में डूबा हुआ एक मीठा पैनकेक, जो कई राज्यों में बनाया जाता है। ये पकवान बिहार, यूपी की तरफ ज्यादा लोकप्रिय है। मोतीचूर के लड्डू को काफी शुभ माना जाता है ये किसी भी शुभ अवसर बना लिए जाते है। या फिर हनुमान जी को चढ़ने वाली बूंदी के बीजों से बने ये लड्डू भी दशहरा प्रसाद में शामिल होते हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds