Maharashtra Floor Test: एकनाथ शिंदे ने फ्लोर टेस्ट किया पास, 164 वोटों से बहुमत की साबित

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 04 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ने विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में बहुमत हासिल कर ली है। उन्होंने 164 वोटों से बहुमत साबित किया है। जिसके बाद ये फिलहाल साफ हो गया है कि एकनाथ शिंदे सरकार को खतरा नहीं है।

बहुमत परीक्षण के दौरान शिंदे के समर्थन में 164 पड़े, जबकि विरोध में 99 वोट पड़े। महाराष्ट्र वोटिंग के दौरान हंगामें भी हुए। वोटिंग के समय अशोक चव्हाण समेत कांग्रेस के 5 विधायक हिस्सा नहीं ले सके। 

जानकारी के मुताबिक, ये सभी विधायक तय समय के बाद पहुंचे थे। जिसके कारण उन्हें वोटिंग करने का मौका नहीं मिल सका। वहीं शिवसेना के महज 15 विधायकों ने ही पार्टी के व्हीप के आधार पर शिंदे सरकार के खिलाफ वोट डाला। वहीं 40 विधायकों ने शिंदे के समर्थन में वोट डाला।

बता दें कि विधानसभा में कुल 288 सीटें है। इनमें कुल 263 वोट पड़े। जिसमें से 25 वोट नहीं डाले गए है। वहीं वोट नहीं डालने वालों में से 3 विधायकों ने जान-बूझकर वोटिंग नहीं की।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds