महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: एग्जिट पोल का अनुमान महायुति के पक्ष में

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 नवम्बर 2024, 05:30 AM Updated: 21 नवम्बर 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Maharashtra Exit Polls 2024: महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान (Maharashtra Assembly Election 2024) संपन्न हो चुका है, जिसमें करीब 59% मतदान हुआ है। अब सबकी निगाहें एग्जिट पोल के आंकड़ों पर टिकी हैं, जो भविष्यवाणी करते हैं कि राज्य में अगली सरकार किसकी बनेगी। इस बार छह प्रमुख एग्जिट पोल महाराष्ट्र में महायुति (एनडीए गठबंधन) की सरकार बनने का संकेत दे रहे हैं।

और पढ़ें: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: एग्जिट पोल रिपोर्ट ने बढ़ाया राजनीतिक पारा, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

एग्जिट पोल के आंकड़े- Maharashtra Exit Polls 2024

एग्जिट पोल के अनुसार, महायुति (Mahayuti) राज्य में बहुमत हासिल करने की ओर अग्रसर है, जबकि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) और अन्य पार्टियों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर दिख रहा है।

Maharashtra Assembly Elections 2024, Maharashtra Assembly Exit polls
source: google
  • लोकशक्ति मराठी रुद्र:
    • महायुति: 128-142 सीटें
    • महाविकास अघाड़ी: 125-140 सीटें
    • अन्य: 18-23 सीटें
  • मेटराइज:
    • महायुति: 150-170 सीटें
    • महाविकास अघाड़ी: 110-130 सीटें
    • अन्य: 8-10 सीटें
  • पी मार्क:
    • महायुति: 137-157 सीटें
    • महाविकास अघाड़ी: 126-146 सीटें
    • अन्य: 2-8 सीटें
  • पीपुल्स पल्स:
    • महायुति: 175-195 सीटें
    • महाविकास अघाड़ी: 85-112 सीटें
    • अन्य: 7-12 सीटें
  • चाणक्य स्ट्रेटेजीज:
    • महायुति: 152-160 सीटें
    • महाविकास अघाड़ी: 130-138 सीटें
    • अन्य: 6-8 सीटें
  • जेवीसी:
    • महायुति: 150-167 सीटें
    • महाविकास अघाड़ी: 107-125 सीटें
    • अन्य: 13-14 सीटें

एवरेज और संभावित नतीजे

अगर इन सभी एग्जिट पोल (Maharashtra Exit Polls 2024) का औसत निकाला जाए तो महायुति को 149 से 165 सीटें मिलने की संभावना है, जो बहुमत के आंकड़े (145) से कहीं ज़्यादा है। महाविकास अघाड़ी 9 Mahavikas Aghadi) को औसतन 114 से 132 सीटें मिल सकती हैं और अन्य को 9 से 13 सीटें मिल सकती हैं।

Maharashtra Assembly Elections 2024, Maharashtra Assembly Exit polls
source: google

फडणवीस और भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जब भी वोटिंग प्रतिशत बढ़ता है, तो भाजपा को फायदा होता है। इस बार बढ़े हुए वोटिंग प्रतिशत से महायुति को फायदा होगा।” भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी भरोसा दिलाया कि महाराष्ट्र और झारखंड में एनडीए गठबंधन की जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में महायुति और झारखंड में एनडीए बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

महायुति की बढ़त के कारण

  1. एकजुटता: महायुति में बेहतर तालमेल और आंतरिक एकजुटता ने गठबंधन को मजबूत किया।
  2. प्रभावशाली प्रचार अभियान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य भाजपा नेताओं की रैलियों ने महायुति के पक्ष में जनमत तैयार किया।
  3. महाविकास अघाड़ी में मतभेद: एमवीए में तालमेल की कमी और कई सीटों पर उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा ने उनकी स्थिति कमजोर की।

महाविकास अघाड़ी का प्रदर्शन

हालांकि एमवीए नेता दावा कर रहे हैं कि उन्हें भी जोरदार समर्थन मिला है, लेकिन एग्जिट पोल के अनुसार उनकी सीटों की संख्या महायुति से कम नजर आ रही है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल महायुति की स्पष्ट बढ़त की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि, अंतिम नतीजे 3 दिसंबर 2024 को घोषित किए जाएंगे, जिससे तय होगा कि एग्जिट पोल सही साबित होते हैं या नहीं। तब तक राजनीतिक दलों और जनता की उत्सुकता चरम पर रहेगी।

और पढ़ें: ओवैसी के 15 मिनट वाले विवादित बयान पर उज्जैन साधु-संतों का कड़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds