झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: एग्जिट पोल रिपोर्ट ने बढ़ाया राजनीतिक पारा, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 नवम्बर 2024, 05:30 AM Updated: 21 नवम्बर 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Jharkhand Exit Polls 2024: झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए मतदान के बाद जारी एग्जिट पोल रिपोर्ट ने राजनीतिक दलों की बेचैनी बढ़ा दी है। नौ अलग-अलग एजेंसियों की सर्वे रिपोर्ट में मिले-जुले नतीजे सामने आए हैं, जिससे दोनों प्रमुख गठबंधनों में असमंजस की स्थिति है। नौ एग्जिट पोल (Jharkhand Exit Poll) रिपोर्ट्स में से पांच ने एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के पक्ष में भविष्यवाणी की है (Jharkhand Exit Poll favour of NDA), जबकि तीन एजेंसियों ने इंडिया ब्लॉक (विपक्षी गठबंधन) की जीत की भविष्यवाणी की है। एक एजेंसी सी-वोटर का कहना है कि किसी भी गठबंधन को बहुमत नहीं मिल पाएगा।

और पढ़ें: ओवैसी के 15 मिनट वाले विवादित बयान पर उज्जैन साधु-संतों का कड़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

एनडीए के पक्ष में: Jharkhand Exit Polls 2024

o टाइम्स नाउ जेवीसी: 40-44 सीटें

o चाणक्य: 45-50 सीटें

o मैट्रिक्स: 42-47 सीटें

o पीपुल्स पल्स: 44-53 सीटें

o पोल ऑफ पोल्स: 33-42 सीटें

इंडिया ब्लॉक के पक्ष में:

o एक्सिस-माई इंडिया: 49-59 सीटें

o जी टीवी: 39-44 सीटें

o पी मार्क: 37-47 सीटें

इन आंकड़ों के अनुसार NDA का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि, राजनीतिक जानकारों का यह भी मानना ​​है कि एग्जिट पोल हमेशा सटीक साबित नहीं होते।

Jharkhand Exit Polls 2024, Jharkhand Assembly Election
source: google

राजनीतिक जानकारों की राय

वरिष्ठ पत्रकार चंदन मिश्रा कहते हैं कि इस बार 2019 जैसे नतीजे नहीं दोहराए जा रहे हैं। कोल्हान और संथाल इलाकों में इस बार भाजपा और आजसू ने अच्छी पकड़ बना ली है, जिसके कारण एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। उनका मानना ​​है कि भाजपा 30-35 सीटों तक पहुंच सकती है। वहीं, कांग्रेस इंडिया ब्लॉक की कमजोर कड़ी साबित हो सकती है।

दूसरी ओर, वरिष्ठ पत्रकार मधुकर ने इंडिया ब्लॉक के पक्ष में संभावना जताई है। उनका कहना है कि महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाएं और हेमंत सोरेन के पक्ष में हाईकोर्ट की टिप्पणी ने उनके पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाया है। उन्होंने कुर्मी वोटों में सेंध और महिलाओं के बढ़े वोट प्रतिशत को इंडिया ब्लॉक के लिए फायदेमंद बताया।

राजनीतिक दलों के दावे

दोनों प्रमुख गठबंधनों के नेताओं ने सरकार बनाने का दावा किया है:

  • एनडीए: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गठबंधन को 51 से अधिक सीटें मिलेंगी।
  • इंडिया ब्लॉक: झामुमो और कांग्रेस नेताओं का दावा है कि उन्हें 50-55 सीटें मिल सकती हैं। राजद ने भी उम्मीद जताई है कि इंडिया ब्लॉक को 60-62 सीटें मिलेंगी।

तालमेल की कमी और उसका प्रभाव

इंडिया ब्लॉक (Jharkhand Exit Polls 2024) में समन्वय की कमी इस चुनाव में उनके लिए चुनौती बन सकती है। राजद, कांग्रेस और झामुमो के बीच तीन सीटों पर उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जिससे गठबंधन की एकता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसके विपरीत एनडीए ने एकजुटता बनाए रखी और अपने असंतुष्ट नेताओं को मनाने में सफल रही।

क्या कहता है एग्जिट पोल का इतिहास?

पिछले चुनावों में एग्जिट पोल की भविष्यवाणियां हमेशा सटीक नहीं रही हैं। छत्तीसगढ़ और हरियाणा के चुनावों में भी एग्जिट पोल उम्मीदों के विपरीत रहे। झारखंड में भी अंतिम नतीजे आने तक स्थिति स्पष्ट नहीं होगी।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों ही अपने-अपने स्तर पर सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। लेकिन असली तस्वीर 3 दिसंबर 2024 को मतगणना के बाद ही साफ होगी। जनता के फैसले के सामने सभी अटकलें फीकी पड़ सकती हैं।

और पढ़ें:‘BJP-NCP की मीटिंग में मौजूद थे गौतम अडानी…’ महाराष्ट्र चुनाव के बीच अजित पवार ने अपने बयान से मचाई हलचल

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds