USA में भारत का नाम रोशन करने निकली लखनऊ की बेटी…दिल्ली के होटल से चोरी हुआ बैग| Lucknow News

Nandani | Nedrick News Lucknow Published: 11 जुलाई 2026, 11:11 PM Updated: 11 जुलाई 2026, 11:12 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बेटी श्लोका श्रीवास्तव एक ओर जहां अपनी प्रतिभा से विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिका रवाना होने से ठीक पहले उनके साथ हुई चोरी की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। सड़क सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक विकसित करने वाली श्लोका का बैग दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक होटल के बाहर से चोरी हो गया। इस पूरी वारदात का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसने होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, श्लोका श्रीवास्तव का चयन IEEE Antennas and Propagation Society Student Design Contest 2026 के ग्लोबल फाइनल के लिए हुआ है। दुनिया भर से चुनी गई सिर्फ छह टीमों में भारत की ओर से केवल प्लाक्षा यूनिवर्सिटी, मोहाली की टीम केराइया को जगह मिली है, जिसकी सदस्य श्लोका हैं। प्रतियोगिता 12 से 17 जुलाई तक अमेरिका के डेट्रॉइट में आयोजित हो रही है, जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

और पढ़ें: दिल्ली में बड़ा बदलाव तय! बैंकिंग से ट्रांसपोर्ट तक बदल जाएगी व्यवस्था| Delhi News

सड़क के गड्ढों से पहले ही कर देगा अलर्ट|Lucknow News

श्लोका और उनकी टीम ने “Compact Multi-Band Automotive Antenna for V2X with Road Condition Sensing” नाम का एक स्मार्ट प्रोजेक्ट तैयार किया है। इस तकनीक के जरिए वाहन सड़क पर मौजूद गड्ढों, फिसलन या खराब रास्तों की पहचान कर पीछे आने वाले वाहनों को पहले ही अलर्ट भेज सकेंगे।

Lucknow News
Source: Nedrick News

इस सिस्टम में सेंसर, रिसीवर और ट्रांसमीटर की मदद से सड़क की स्थिति की फोटो और डेटा दूसरे वाहनों तक पहुंचाया जाएगा। इतना ही नहीं, यही जानकारी नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और संबंधित विभागों तक भी भेजी जा सकेगी, ताकि समय रहते सड़क की मरम्मत कराई जा सके। इस तकनीक से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

अमेरिका रवाना होने से पहले हो गई बड़ी चोरी

विश्व स्तर की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए श्लोका 10 जुलाई को अमेरिका रवाना होने वाली थीं। लेकिन उससे एक दिन पहले, 9 जुलाई को दिल्ली के महिपालपुर स्थित होटल के बाहर खड़ी गाड़ी से उनका सूटकेस और अन्य सामान चोरी हो गया। घटना के बाद पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक चोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस बीच घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दो संदिग्ध आदमी होटल के बाहर काफी देर तक इधर-उधर नजर रखते दिखाई देते हैं।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि दोनों आदमी पहले आसपास का जायजा लेते हैं। इसके बाद वे उस गाड़ी के पास पहुंचते हैं जिसमें श्लोका का सामान रखा था। एक आरोपी गाड़ी की पिछली डिक्की खोलता है और सूटकेस निकालकर आगे बढ़ जाता है, जबकि दूसरा बाकी सामान उठाकर तेजी से वहां से फरार हो जाता है। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, लेकिन इसके बावजूद आरोपी आसानी से मौके से निकल गए। इस घटना के बाद होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब होटल परिसर के बाहर इतनी आसानी से चोरी हो सकती है, तो मेहमानों की सुरक्षा कितनी मजबूत है, यह बड़ा सवाल है।

लखनऊ की बेटी ने बढ़ाया देश का मान

खबरों की मानें तो, श्लोका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज से 10वीं और सीएमएस गोमती नगर कैंपस-1 से 12वीं तक की है। फिलहाल वह प्लाक्षा यूनिवर्सिटी से बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता राजीव कुमार श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो में निदेशक हैं, जबकि उनकी मां निधि श्रीवास्तव गृहिणी हैं। परिवार और शहर दोनों को श्लोका की इस उपलब्धि पर गर्व है।

हालांकि, अमेरिका रवाना होने से पहले हुई चोरी ने उनकी तैयारियों को जरूर प्रभावित किया है, लेकिन इससे उनका हौसला कम नहीं हुआ। अब सभी की नजरें डेट्रॉइट में होने वाले फाइनल पर हैं, जहां लखनऊ की यह बेटी भारत का तिरंगा ऊंचा करने के इरादे से दुनिया के सामने अपना इनोवेशन पेश करेगी। वहीं पुलिस CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें: अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! 4 साल बाद नौकरी पक्की होने का बढ़ सकता मौका | Agniveers Good News

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds