Lucknow leopard खूंखार तेंदुए ने शादी समारोह में मचाया हाहाकार, मैरिज हॉल में घुसा तेंदुआ, रेस्क्यू टीम पर भी किया हमला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 फ़रवरी 2025, 05:30 AM Updated: 13 फ़रवरी 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Lucknow leopard: बीते दिन लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र से हैरान करने वाली खबर सामने आई जहाँ बुद्धेश्वर एमएम लॉन में एक शादी समारोह में अचानाक से खूंखार तेंदुआ घुस आया जिसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई और सभी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। तो चलिए आपको इस लेख में पुरे मामले के बारे में बताते है।

मैरिज हॉल में घुस आया खूंखार तेंदुआ

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर एमएम लॉन में बुधवार की रात एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। यहां एक शादी समारोह चल रहा था, जिसमें दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर थे। तभी एक खूंखार तेंदुआ मैरिज हॉल में घुस आया, जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। तेंदुए को देखते ही लोगों में भगदड़ मच गई और सभी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि शादी के इस खुशी के माहौल में अचानक इतना बड़ा खतरा सामने आ जाएगा।

इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस और वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मैरिज हॉल को खाली कराया और वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तेंदुए ने वन दरोगा पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा एक व्यक्ति और तेंदुए के हमले के डर से घायल हो गया है। दरअसल, एक युवक छत पर मौजूद था. इसी दौरान तेंदुए छत पर आ गया था। तेंदुए को देखकर युवक छत से कूद गया था, जिस कारण उसे गंभीर चोट आई है।

चार घंटे की कड़ी मशक्कत

इसके बाद भी वन विभाग की टीम ने हार नहीं मानी और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ने में सफलता हासिल की। वन विभाग की टीम ने 90 किलो के तेंदुए को पकड़ लिया है। डीएफओ लखनऊ सीताशु पांडे ने बताया कि करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिली है। हमें तेंदुए पर दो बार वार करना पड़ा क्योंकि हमें लगा था कि यह 50 से 60 KG का होगा, लेकिन इसका वजन 80 से 90 KG है। यह पता नहीं चल पाया है कि तेंदुआ शहर में कहां से आया।

लेकिन सवाल यह है कि आखिर तेंदुआ पुलिसवाले की राइफल छीनने को क्यों मजबूर हुआ। वह भी लखनऊ जैसे शहर में, यह सोचने वाली बात है। जंगल तेजी से खत्म हो रहे हैं और जंगली जानवर शहरी जानवरों के बीच पहुंच रहे हैं। जो भी हो, कैमरे मेन की देलेरी ख़तरनाक हैँ।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds