Ladakh Accident Updates: लद्दाख हमले में सेना ने उठाया कड़ा कदम, दर्ज हुई बस ड्राइवर अहमद पर FIR

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 मई 2022, 05:30 AM Updated: 29 मई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

लद्दाख(Ladakh) के तुरतुक सेक्टर में शुक्रवार को हुए वाहन हादसे में मारे गए सैनिकों के मामले में सेना की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। श्योक नदी में बस गिरने के मामले में ड्राइवर अहमद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घायल जवानों का हेल्थ अपडेट भी जारी किया गया है। भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने शनिवार को कहा कि लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में शुक्रवार को वाहन के सड़क से फिसलकर श्योक नदी में गिरने से घायल हुए 19 सैनिकों की हालत स्थिर है। हादसे में सात जवानों की मौत हो गई थी।

पश्चिमी कमान ने बताया कि परतापुर के पास एक बस दुर्घटना में घायल पश्चिमी कमान के 19 सैनिकों को एयरलिफ्ट किया गया था और चंडीगढ़ के ग्रीन कॉरिडोर से इलाज के लिए कमांड अस्पताल ले जाया गया था। तत्काल सर्जिकल प्रक्रियाएं की गईं और सभी की हालत वर्तमान में स्थिर हैं। ये हादसा शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे थोइसे से करीब 25 किलोमीटर दूर हुआ था। यहां सेना की बस अनियंत्रित होकर श्योक नदी में 50 -60 फिट नीचे जा गिरी थी। इस दुखद घटना पर देश के प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर शोक प्रकट किया था और शहीद जवानों के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर की थी। 

ड्राइवर की लापरवाही सामने आई 

नुब्रा के स्टेशन हाउस ऑफिसर इंस्पेक्टर स्टेनज़िन दोरजे ने कहा कि प्रथम दृष्टया, यह ड्राइवर की लापरवाही का मामला प्रतीत होता है। चांगमार के चालक अहमद शाह ने बस से नियंत्रण खो दिया और यह लगभग 80 से 90 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। इसके बाद लेह पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया। सेना के अधिकारी ने जानकारी दी कि ड्राइवर अहमद शाह के खिलाफ IPC की धारा 279 (तेज या लापरवाही से गाड़ी चलाना), 337 (मानव जीवन को खतरे में डालने वाले कृत्य से चोट पहुंचाना), 304-ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया गया है। केस नुब्रा थाने में दर्ज कराया गया है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds