'या तो बनूंगा पंजाब का सीएम या फिर…', कुमार विश्वास ने Kejriwal को बताया "खालिस्तानी समर्थक", किया ये सनसनीखेज दावा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 फ़रवरी 2022, 05:30 AM Updated: 16 फ़रवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पंजाब विधानसभा चुनाव की वोटिंग में अब काफी कम ही समय रह गया। 20 फरवरी को पंजाब में इलेक्शन के लिए वोटिंग होगी। इन चुनावों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सत्ता हासिल करने की जंग छिड़ी हुई है। चुनाव से ठीक पहले पंजाब में राजनीतिक हलचल लगातार तेज हुई है। इस बीच पंजाब में वोटिंग से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास ने ऐसा सनसनीखेज बयान देकर पंजाब की राजनीति में और उथल पुथल मचा दी। 

जानिए कुमार विश्वास ने क्या कुछ कहा?

कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संस्थापक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें खालिस्तानी समर्थक तक बता दिया। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान पुरानी दिनों का जिक्र किया और कहा कि केजरीवाल या तो पंजाब के मुख्यमंत्री या फिर स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।  कुमार विश्वास ने ये भी कहा कि वो आदमी सत्ता हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकता है। भगवंत मान तो सिर्फ मोहरा हैं।

कवि कुमार विश्वास आगे कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि पंजाब कोई स्टेट नहीं, एक इमोशन है। एक समय ऐसा था पिछले चुनाव में जब मैंने उससे कहा था कि जो अलगाववादी संगठन हैं, खालिस्तानी मूवमेंट से जुड़े हुए लोग हैं, तो उसने मुझसे कहा था कि हो जाएगा तू चिंता मत कर।  कुमार विश्वास ये भी बोले कि उन्होंने चीफ मिनिस्टर बनने का फॉर्मूला भी बताया था। भगवंत कौर फुलका जी को लड़वा दूंगा और पहुंच जाऊंगा। वो आज भी उस रास्ते पर ही हैं और नहीं भी हैं तो वो पोपेट बैठा लेगा। 

कभी साथी थे कुमार विश्वास और केजरीवाल, फिर…

गौरतलब है कि 2012 में भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना आंदोलन शुरू हुआ था, जिसमें कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल साथ थे। जब आम आदमी पार्टी बनाई गई तो कुमार विश्वास भी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शुमार थे। वहीं दिल्ली में AAP पार्टी की सरकार सत्ता में आने के बाद पार्टी के कई नेताओं के साथ- साथ केजरीवाल से भी उनके रिश्ते बिगड़ने लगे। फिर उन्होंने पार्टी से दूरी बना ली। केजरीवाल के खास नेताओं की लिस्ट में शुमार कुमार विश्वास से 2017 में आम आदमी पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया था।  इसके बाद भी वो कई कई मौकों पर केजरीवाल पर निशाना साधते रहते हैं। 

राहुल गांधी ने भी साधा था केजरीवाल पर निशाना

वैसे कुमार विश्वास से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी अरविंद केजरीवाल पर ऐसा ही हमला बोल चुके हैं। मंगलवार को एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा था कि चाहे जो भी हो, लेकिन आपको कांग्रेस का कोई नेता किसी आतंकवादी के घर नहीं दिखेगा। झाड़ू का सबसे बड़ा नेता एक आतंकवादी के घर पर पाया जा सकता है, यही सत्य है। ये तो सभी को मालूम है कि झाड़ू आम आदमी पार्टी का चुनाव चिन्ह है और अपने इस बयान के जरिए राहुल अरविंद केजरीवाल को ही निशाने पर ले रहे थे। बता दें कि 2017 चुनावों के दौरान केजरीवाल पर मोगा में पूर्व खालिस्तानी आतंकी के घर रुकने का आरोप लगा था। राहुल ने इसको लेकर ही अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। राहुल गांधी ने रैली में ये भी कहा कि सरकार बनाने के लिए एक मौका मांगने वाले लोग पंजाब को बर्बाद कर देंगे और राज्य जल उठेगा। 

गौरतलब है कि पंजाब में 20 फरवरी को असेंबली इलेक्शन के लिए वोटिंग होनी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी अच्छी स्थिति में नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी पंजाब में कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने की कोशिश कर रही है। कई सर्वे दावा कर रही हैं कि AAP की सरकार पंजाब में सत्ता में आ सकती है।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds