जानिए क्यों Zomato के इस दिव्यांग डिलीवरी बॉय ने टिप लेने से किया इंकार

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 अक्टूबर 2023, 05:30 AM Updated: 25 अक्टूबर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Zomato delivery boy: पिज़्ज़ा, जो 30 मिनट में डिलीवरी देने का वादा करता है, और अगर 30 मिनट में डिलीवरी नहीं दे पाया तो आपको पिज़्ज़ा फ्री मिलता है. इसी तरह डिलीवरी ऐप्स आज कल के समय की एक काफी यूज़फुल ऐप्स है. हम डिलीवरी ऐप्स को हमारे बेवक्त की भूख का इलाज के लिए ही जानते है. लेकिन इससे अलग भी कुछ पहलू है जो इस डिलीवरी और उसके डिलीवरी बॉय के बारे में है, आईये आज हम आपको बताएँगे कि 30 मिनट में डिलीवरी देने के वादा को पूरा करने वाले एक डिलीवरी बॉय की कहानी… जिसके शरीर का 75% हिस्सा काम नही करता.. फिर भी वह कमा कर खाने का जज्बा रखता है…

और पढ़ें : आमिर खान की वजह से बर्बाद हो गया अक्षय खन्ना का करियर, धोखे से छिन ली फिल्म 

Zomato delivery boy: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, इस वीडियो में एक डिलीवरी बॉय जो वील्चैर पर zomato का आर्डर देने आता है, उसका 75% शरीर काम नहीं करता. यह डिलीवरी एक फ़ूड ब्लॉगर ‘YouNick Viral Vlogs’ की होती है, वो फ़ूड ब्लॉगर डिलीवरी बॉय से कहता ही कि आपके पिज्जे से स्मेल आ रही है, आप इसे वापिस ले जाईये, लेकिन डिलीवरी बॉय कहता है कि पिज़्ज़ा तो रेस्टोरेंट वालो ने पैक करके दिया है, इसमें मेरी क्या गलती अगर पिज़्ज़ा खराब है तो आप zomato में शिकायत करे, जिसके बाद फ़ूड ब्लॉगर डिलीवरी बॉय को पिज़्ज़ा का बॉक्स खोलने को कहता है, डिलीवरी बॉय पिज़्ज़ा का बॉक्स खोलता है तो बॉक्स में पैसे होते है. डिलीवरी बॉय कहता है सर ये पैसे? फ़ूड ब्लॉगर कहता है यह आपकी टिप है, मै तो मजाक कर रहा था. आपका शरीर 75% काम भी नहीं करता, फिर भी आप इतनी मेहनत कर रहे हो, इसीलिए मैं आपको यह टिप देना चाहता हूं. डिलीवरी बॉय कहता है कि सरमैं अपनी मेहनत की कमाई खाता हूं, मैं आपसे इतने पैसे नहीं ले सकता. लेकिन फ़ूड ब्लॉगर उसे जबरदस्ती पैसे दे देता है.

हाँ, हम जानते है कि आप यही सोच रहे होंगे कि ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर रोज आती है, लेकिन इसमें ध्यान देने की बात ये है कि zomato जैसी कंपनी दिव्यांग लोगो को भी रोजगार दे रही है. जो बदलाव की तरफ एक अच्छी शुरुवात है. और इसके साथ ही उस डिलीवरी बॉय का 75% शरीर खराब होने के बाद भी वह बड़ी टिप लेने से मना कर रहा है. और कहा कि अपनी मेहनत की कमाई ही अच्छी लगती है. किसी ने सही कहा है, इस कलयुग में भी अच्छे और ईमानदार लोगो की कमी नहीं है. यह डिलीवरी बॉय इस बात का सबूत है.

और पढ़ें : जब अजय देवगन ने अपने प्यार पर लगाए थे ये गंदे आरोप! 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds