5G नेटवर्क को लेकर भारत में उठ रहे सवाल, जानिए कब और कैसे शुरू होंगी 5G सेवाएं

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 31 अगस्त 2022, 05:30 AM Updated: 31 अगस्त 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

क्या है 5G नेटवर्क ?

पुरे विश्व की तरह भारत भी 5G नेटवर्क की तरफ तेज़ी से अपना कदम बढ़ा रहा है। हाल ही में दूरसंचार विभाग ने भारत के प्रमुखमहानगरों में अगले साल से 5Gसेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। किसी भी देश में 5G सेवाएं शुरू करने का मुख्य कारण वहां की नेटवर्क गति को शक्ति प्रदान करना होता है। हालांकि, 5G नेटवर्क इंटरनेट (INTERNET) की गति को बढ़ा देगी लेकिन इससे विश्व भर में बहुत सारी परेशानियां भी उत्पन्न होंगी ऐसा कहा जा रहा है। 5G मोबाइल नेटवर्क की पांचवी पीढ़ी मानी जाती है। 5G की गति 20 gbps (गीगाबिट प्रति सेकंड) की है जबकि इससे पहले की नेटवर्क 4G की स्पीड 1 gbps मापी गई है। 5G मोबाइल के साथ-साथ मशीनें,वस्तुओं और अन्य उपकरणों को इंटरनेट के माध्यम से एक साथ जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है।  

5G नेटवर्क से जुड़े विवाद…

5G नेटवर्क(5G NETWORK) शरू से ही विवाद से घिरा हुआ रहा है। कुछ लोगों के अनुसार कोरोना महामारी के लिए भी 5G नेटवर्क हीं जिम्मेदार है, तो कुछ लोग इसे पक्षियों के जान के लिए एक बड़ा खतरा बता रहे हैं। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), टेलीकॉमकंपनियां और तमाम सरकारों ने इस तरह के अफवाहों को ख़ारिज कर दिया है।कुछ समय पहले बॉलीवुड अभनेत्री जूही चावला ने भी 5G नेटवर्क को लेकर अदालत का दरवाजा खट-खटया था। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में 5G नेटवर्क के ट्रायल को रोकने के लिए याचिका दायर की थी। उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि 5G नेटवर्क से जानवरों, पेड़-पौधों, पक्षियों और इंसानों को खतरा है। 5G नेटवर्क के रेडिएसन से एक दिन कोई नहीं बच पाएगा लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने इस याचिका को ख़ारिज कर दिया तथा ट्रायल ना रोकने का आदेश दिया। कुछ समय पहले अमेरिका में जब 5G सेवाओं की शुरुआत हुई थी जिस कारण एयरलाइन कंपनियों की समस्या बढ़ गई थी । इस कारण एयर इंडिया ने भी अमेरिका जाने वाली अपनी विमानों में कटौती की थी।

5G नेटवर्क को लेकर भारत में उठ रहे सवाल, जानिए कब और कैसे शुरू होंगी 5G सेवाएं — NEDRICK NEWS

क्या 5G नेटवर्क आने के बाद क्या 4G नेटवर्क और उसके उपकरण बेकार हो जाएंगे ?

5G नेटवर्क को लेकर पूरे विश्व भर में बहुत सारे सवाल उठ रहे हैं। जिनमे प्रमुख सवाल यह है की क्या 5G नेटवर्क आने के बाद 4G नेटवर्क और उसके उपकरण एकदम बेकार हो जाएंगे? इसका जवाब है नहीं। आने वाले कुछ वर्षों में अभी 4G का उपयोग होता रहेगा। ठीक उसी तरह जैसे 4G नेटवर्क आने के बाद कुछ सालों तक 3G उपयोग में था। इसका मतलब 5G आने का मतलब 4G का अंत नहीं है बल्कि इंटरनेट की दुनिया में यह एक नई शुरुआत है।

क्या पुराने फ़ोन और सिम बेकार हो जाएंगे ?

5G नेटवर्क से सम्बंधित लोगों के मन में दूसरा सवाल उठता है की क्या उनके पुराने फ़ोन और सिम बेकार हो जाएंगे ? इस सवाल के जवाब में बहुत सारे विशेषज्ञों ने अपनी धारणा बना दी है। 5G नेटवर्क के आने से लोगों के पुराने फ़ोन तो बेकार हो जाएंगे लेकिन उनके पुराने सिम कार्ड को अपग्रेड के जरिए 5G नेटवर्क में तब्दील किया जा सकता है। उपयोगकर्ता अपने पुराने सिम को 5G सक्षम फ़ोन में उपयोग कर सकते हैं। बाजार में बहुत तेज़ी से सभी फ़ोन कंपनियां 5G सक्षम स्मार्टफोन उतार रही हैं।

क्या 4G की तुलना में तेज़ होगा 5G ?

उपयोगकर्ता के मन में सबसे गंभीर सवाल यह आता है कि क्या 5G 4G की तुलना में तेज़ होगा? इसकाजवाब पहले से ही स्पष्ट है। एक तरफ जहां 4G 1gbps इंटरनेट स्पीड पर चलती है वहीं दूसरी तरफ 5G की स्पीड 20gbps बताई जा रही है।

देश में 5G सेवाएं कब से होंगी शुरू ?

उपयोगकर्ता के मन में यह भी सवाल है कि भारत में 5G सेवाएं कब से शुरू होने की उम्मीद है ? उम्मीद है की देश के कुछ महानगरों में आने वाले कुछ महीनों में 5G सेवाएं शुरू हो जाएंगी। लेकिन पुरे देश में 5G सेवाएं शुरू होने में मार्च 2023 तक का समय लग सकता है।

इसका मूल्य क्या होगा?

उपयोगकर्ता को 5G के मूल्यों को लेकर भी सवालों ने घेर रखा है। जैसे की क्या इसका मूल्य बहुत ज्यादा होगा? या फिर इसकी सर्विस बहुत महंगी होगी? कोई भी कंपनी अपने सामान का और सेवाओं का मूल्य अपने उपयोगकर्ता के अनुकूल ही निर्धारित करती है। कंपनियां भी इसका मूल्य आम नागरिक के पहुंच के अंदर रखेगी। लेकिन इसकी सेवाओं और उनके मूल्यों में विभिन्नता देखी जा सकती है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds