कैसे एक्टिंग की दुनिया में आए Vicky Kaushal? जानिए लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ खास बातें

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 नवम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 10 नवम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आज हम जानेंगे बॉलीवुड के  हैंडसम और टैलेंटेड एक्टर की लाइफस्टाइल के बारे में और आज की लिस्ट में नाम है विक्की कौशल का, जो अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं। हम इंडिया ही नहीं और बाहर के देशों में भी विक्की की फैन फॉलोइंग एक दम तेजी से बढ़ रही है।

कैसे फिल्मों में आए विक्की?

विक्की कौशल को बचपन से ही acting का शोक था पर फैमिली चाहती थी की वो एक इंजीनियर बने। तो विक्की भी मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग करने पहुंच गए और डिग्री भी ले ली। विक्की कौशल जब 2nd year में थे तभी वो एक इंडस्ट्रीय विजिट के लिए एक कंपनी में गए जहां उनको ये रियलाइज हुए कि इन कंपनी को ज्वॉइन करना उनके लिए ठीक नहीं है। फिर विक्की ने डिसाइड किया कि वो फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाएंगें।

विक्की कौशल के जो फादर हैं श्याम कौशल, वो बतौर एक्शन निर्देशक और स्टंट कोर्डिनेटर के तौर पर कई बॉलीवुड फिल्मों  में काम कर चुके हैं जैसे कि स्लमडॉग मिलेनियर, 3 इडियट्स, बजरंगी-भाईजान।  तो विक्की ने अपने पिता के सेट पर जाकर एक्टिंग सिखना शुरू कर दिया। 2012 में अनुराग कश्यप की गैंग ऑफ वासेपुर में विक्की ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया और इसके बाद इन्होंने फिल्म मे छोटे मोटे रोल करना शुरू कर दिए।

विक्की कौशल का फिल्मी करियर

2015 में विक्की को मिला फिल्म मसान मे लीड एक्टर का रोल और इस रोल के लिए उनको बेस्ट एक्टर डेब्यू iifa स्क्रीन और Zee cine award भी मिला। और फिर विक्की धीरे धीरे पहचाने जाने लगे। इसके बाद वो पॉपुलर स्टार बन गए। साइक्लोजिकल थ्रिलर फिल्म रमन राघव 2.0 साल 2016 में आई, जिसमें विक्की दिखे और फिर राजी, संजू जैसी फिल्मों में भी नजर आए। 

2018 में आई फिल्म संजू में विक्की ने सपोर्टिंग रोल प्ले किया और इसमें भी वो कमाल की एक्टिंग करते दिखे। फिल्म  ब्लॉकबस्टर रही और उन्हें बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का फिल्मफेयर का अवॉर्ड मिला। 2019 मे विक्की की फिल्म आई उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, जिसके लिए विक्की को नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया।

विक्की कौशल लव लाइफ 

लव लाइफ को लेकर तो विक्की फिलहाल काफी लाइम लाइट में हैं। बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ विक्की का रिलेशनशिप में होने इन दिनों काफी सुर्खियों में है। ऐसी गॉसिप है कि दोनों एक दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे हैं और जल्द ही दोनों शादी कर सकते हैं।

एक्टर को क्या क्या है पसंद?

एमुंबई में अपनी फैमिली के साथ विक्की बेहद ही सुंदर घर में रहते है। विक्की के कार कलेक्शन की बात करें तो Mercedes benz glb, audi r8और Toyota land cruiser prado ये कुछ कार उनके पास है। 16 मई को विक्की अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। आलू परांठा, चिकन , रबड़ी और कोल्ड कॉफी विक्की को खास तौर पर पसंद है। विक्की कौशल काफी सारे Brands को भी इंटरोस करते है।

हर एक brand के लिए विक्की 2 से 3 करोड़ चार्ज करते है और एक मूवी के लिए वो 4 से 5 करोड़ रुपये लेते हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds