एक बड़े प्रोड्यूसर ने फिल्म में रोल के लिए हीरो के साथ सोने को कहा था…टीवी एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 मई 2021, 05:30 AM Updated: 30 मई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड इंडस्ट्री भले ही कितनी भी सुंदर और ग्लैमर से भरी हुई क्यों ना नजर आती हो, लेकिन ये उतनी अच्छी होती नहीं। बॉलीवुड में काम करने का सपना ना जितने कितने लोग देखते होंगे, लेकिन ये सपना कुछ ही लोगों को पूरा हो पाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंटी लेना उतना आसान नहीं होता। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो इस इंडस्ट्री के बाहर के होते हैं। उनको कड़ी मेहनत को करनी पड़ती है, लेकिन कुछ लोगों को कास्टिंग काउच जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। 

किश्वर मर्चेंट ने साझा किया एक्सपीरियंस

अक्सर कास्टिंग काउस के बुरे किस्से हमारे सामने आते रहते हैं। कई जाने माने चेहरे अपने साथ हुए एक्सपीरियंस को शेयर करते रहते हैं। इस बार टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि एक रोल के लिए उन्हें हीरो के साथ सोने को कह दिया गया था। 

23 साल की उम्र में किश्वर ने अपने करियर की शुरुआत की थीं। इस दौरान उनको भी कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था। इसके बारे में किश्वर ने एक इंटरव्यू में बताया। 

‘जब मैं मीटिंग में गई थीं, तब…’

किश्वर मर्चेंट ने बताया कि उनको भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। जब वो एक फिल्म के लिए मेकर्स के साथ मीटिंग करने के गई थीं। किश्वर ने बताया कि मेरे साथ ऐसा सिर्फ एक बार हुआ, जब मैं मीटिंग के लिए गई थीं। तब मेरी मां साथ में थीं। मीटिंग में मुझे कहा गया कि रोल पाने के लिए मुझे हीरो के साथ सोना पड़ेगा। मैनें विनम्रता के साथ उस ऑफर को दिया और वहां से चली आई। 

किश्वर ने नाम के बारे में खुलासा करने से इनकार कर दिया, लेकिन ये जरूर बताया कि वो प्रोड्यूसर और एक्टर बॉलीवुड का बड़ा नाम थे। किश्वर आगे कहती हैं कि मैं ये नहीं कहूंगी कि ऐसा बहुत होता था, ये सब नॉर्मल है। इंडस्ट्री बदनाम है, लेकनि ऐसी चीजें हर इंडस्ट्री में होती रहती हैं। 

एक्ट्रेस से जब ये पूछा गया कि क्या इसी वजह से वो फिल्मों में काम नहीं करती। इसका जवाब देते हुए किश्वर ने कहा कि नहीं, मैं अपने काम पर काफी फोकस्ड हूं। टीवी की तरफ मेरा झुकाव ज्यादा है। फिल्मों में छोटे रोल मिलने से आपको फेम नहीं मिलता, लेकिन टीवी से ज्यादा पहचान मिलती है। 

आपको बता दें कि किश्वर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को इंजॉय कर रही हैं। जी हां, वो प्रेग्नेंट हैं और पहली बार मां बनने जा रही हैं। किश्वर और सुयेश ने मार्च में फैंस को बताया था कि वो जल्द ही माता पिता बनने जा रहे हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds