Khatro Ke Khiladi 12: संस्कारी बहू शिवांगी जोशी ने दिखाए अपने डेयरिंग अंदाज, फियरलेस तरीके से जीता फैंस का दिल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 07 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की शुरुआत हो चुकी है। इस शो ने आते ही धमाकेदार एंट्री को और फैंस के मुताबिक सुपरहिट साबित हुआ। सभी प्रतिभागी एक-दूसरे को कांटे की टक्कर दे रहे है। अब इन में से टीवी सीरियल की बहू शिंवागी जोशी अपने डेयरिंग अंदाज से लोगों का दिल जीत रही है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है कि नायरा के किरदार से पॉपुलर होने वाली शिवांगी ने बालिका वधु में भी आनंदी का रोल निभाकर लोगों का बखूबी प्यार हासिल किया। अब यही संस्कारी बहु खतरों के खिलाड़ी में अपने डेयरिंग अंदाज से सबका दिल जीत लिया।

एक्ट्रेस ने खतरों के खिलाड़ी में बताया कि जो खतरों के खिलाड़ी में आई है, वो असली शिवांगी है। शिवांगी जोशी ने रोहित शेट्टी को बताया कि मुझे बाइक चलाना पसंद है। मैं बाइक के साथ राइफल भी चला सकती हूं। मैने ताइक्वांडो भी सीखा है। और मैं बॉक्सिंग भी करती हूं। शिंवागी जोशी के इस टैलेंट को जानकर सभी रोहित शेट्टी और सभी कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए।

शिवांगी जोशी ने अपना पहला स्टंट मोहित मलिक को टक्कर देते हुए किया। टास्क पानी में करना था। शिवांगी का कहना था कि उन्हें तैराकी अच्छे से नही आती है। ये बाते सुनकर बाकी के कंटेस्टेंट्स ने अंदाजा लगाया था कि वे ये टास्क करने में नाकामयाब रहेंगी।

हालांकि, शिवांगी जोशी ने अपना बेस्ट देकर मोहित मलिक को कांटे की टक्कर भी दी, और वो स्टंट जीती भी। जिसके बाद उनके फैंस उनके इस फियरलेस अंदाज को देखकर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे है। साथ ही फैंस को उनके आने वाले सभी स्टंट्स का बेसब्री से इंतजार है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds