UP: कौशांबी के सरस्वती शिशु मंदिर के प्रिंसिपल डीके मिश्रा पर नाबालिक छात्रा से बालात्कार के आरोप में FIR दर्ज, यहां समझिए पूरा मामला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 जून 2024, 05:30 AM Updated: 08 जून 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश में इस समय अयोध्या सीट हारने को लेकर बवाल मचा हुआ है। लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर बीजेपी अयोध्या सीट कैसे हार गई? चुनाव हो चुके हैं, नतीजे आ चुके हैं लेकिन लोग बावरे हुए चुनाव में व्यस्त हैं। जिसकी वजह से सबका ध्यान यूपी में बढ़ते अपराध से हट रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां सरस्वती शिशु मंदिर के प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा के साथ घिनौनी हरकत की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता गरीब परिवार से है। प्रिंसिपल मदद के बहाने काफी समय से उसके साथ घिनौनी हरकत कर रहा था। ये पूरा मामला तब सामने आया जब प्रिंसिपल की हरकत से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

और पढ़ें: गोगामेड़ी हत्याकांड: NIA ने गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, 12 और लोग भी शामिल 

ये है पूरा मामला

मामला कोखराज थाना क्षेत्र के एक कस्बे का है। यहां रामबली शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर RSS द्वारा एक स्कूल चलाया जा रहा है। इस स्कूल के प्रिंसिपल डीके मिश्रा हैं। यहां पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। आरोप है कि प्रिंसिपल ने मदद के बहाने उसके परिवार से नजदीकी बढ़ाई। इसके बाद उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। वह लड़की के घर भी आता-जाता था। वह लंबे समय से लड़की का यौन शोषण कर रहा था।

पीड़ित परिवार ने बताया पूरा सच

परिवार के मुताबिक प्रिंसिपल डीके मिश्रा उनके परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देता था। इसके बजाय उसने बेटी का यौन शोषण करना शुरू कर दिया। उसने परिवार को लाल कार्ड बनाने का लालच दिया ताकि उसे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। परिवार के अनुसार, प्रिंसिपल डीके मिश्रा अक्सर परिवार की अनुपस्थिति में घर आता था। वह बेटी के साथ अश्लील हरकत करता था। बेटी डर के कारण किसी से कुछ नहीं कह पाती थी। इसके बाद उसने अपने एक दोस्त की मदद से आरोपी प्रिंसिपल की हरकतों का वीडियो बनाकर इस घटना का खुलासा किया।

पुलिस ने दी जानकारी

इस मामले पर DSP अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसके आधार पर परिजनों की ओर से शिकायत मिली है। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपी प्रिंसिपल फरार

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला सामने आने के बाद आरोपी प्रिंसिपल फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है।

और पढ़ें: राजस्थान में दलित, आदिवासी और महिलाओं के विरुद्ध उत्पीड़न जारी, सत्ता बदली लेकिन नहीं बदले हालात 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds