आखिर क्यों अचानक बंद कर दिया गया लगातार 6 सुपरहिट सीजन देने वाला चर्चित शो Koffee With Karan?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 मई 2022, 12:00 AM Updated: 04 मई 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

करण जौहर (Karan Johar) का चर्चित शो ‘Koffee With Karan’ को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है, जिसको सुनकर शो के दर्शकों को बहुत बुरा लगेगा। उन्हें विश्वास भी नहीं होगा लेकिन सच्चाई यहीं है कि लगातार 6 सुपरहिट सीजन देने वाला ये शो हमेशा के लिए बंद हो गया है। इसकी जानकारी खुद बुधवार को फिल्म निर्माता और शो के होस्ट करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करके दी। करण ने स्पष्ट किया है कि मेरे शो ‘कॉफ़ी विद करण’ का सातवां सीजन नहीं आएगा। मैंने इसे हमेशा के लिए बंद कर दिया है।

करण के इस अनाउंसमेंट के बाद एक तरफ Bollywood सेलिब्रिटीज ने अपना दुख जाहिर किया। कुछ सेलिब्रिटीज ये खबर सुनकर चौंक गए हैं, यहां तक कि उनको इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर ये खबर सुनकर बहुत यूज़र्स खुश नजर आ रहें हैं और ढेरों मीम्स के जरिए अपनी ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं।  

आपको बता दें , ‘Koffee With Karan’ एक चर्चित टॉक शो था। जिसमें करण बॉलीवुड के स्टार सेलिब्रिटीज को बुलाकर उनके सीक्रेट्स से पर्दा उठवाते थे। करण के इस शो पर बॉलीवुड के तमाम सलमान खान, रणबीर कपूर , करीना कपूर,  अलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे बड़े-बड़े सुपरस्टार आ चुके हैं। ये शो जब भी छोटे पर्दे पर आया है, हमेशा सुपरहिट रहा। ‘कॉफी विद करण’ के हर एपिसोड से निकली हुई बातें बॉलीवुड जगत समेत देश में तुरंत सुर्खियां बन जाती थी। ये शो स्टार वर्ल्ड चैनल पर टेलीकास्ट किया जाता था। इधर कुछ सालों में इसे OTT प्लेटफार्म Disney Hotstar पर भी टेलीकास्ट किया गया था।

करण का भावुक पोस्ट 

करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक भावुक नोट साझा करते हुए लिखा, “अपने 6 सीजन पूरे कर चुका ‘कॉफी विद करण’ मेरे और आपके जीवन का एक हिस्सा रहा है। हमने इस शो के जरिए लोगों पर बहुत प्रभाव डाला और पॉप संस्कृति के इतिहास में अपना एक अलग स्थान बनाया है । इसलिए, मैं भारी मन से ये घोषणा करना चाहता हूं कि ‘कॉफी विद करण’ अब वापस नहीं आएगा।”

ट्रोलर्स हुए खुश, मीम्स की हो रही हैं बरसात

जैसे ही करण ने अपने शो ‘कॉफ़ी विद करण’ के हमेशा बंद होने का ऐलान किया, वैसे ही करण के ट्रोलर्स सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए। ट्रोलर्स ने करण के पोस्ट पर अपने-अपने कमेंट्स के माध्यम से उनको निशाना बनाना शुरू कर दिया। इन कमेंट्स में करण को नेपोटिस्म में घेरते हुए ट्रोलर्स ने जमकर ट्रोल किया गया। सोशल मीडिया पर इस शो के बंद होने की घोषणा के बाद लोगों ने करण पर मिम्स की बरसात करना शुरू कर दी। यूज़र्स, कंगना और हार्दिक वाले विवाद को साधते हुए करण पर मीम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं। एक यूज़र ने एक मिम्स शेयर कर लिखा आज के दिन सबसे ज्यादा खुश कंगना होंगी। यूज़र्स न राहुल गांधी पर मीम्स बनाने हुए भी करण जौहर पर कटाक्ष किया।

 

बड़े विवाद से भी जुड़ा शो 

करण के शो का अंतिम सीजन यानी सीजन 6 के एक एपिसोड की वजह से ये शो काफी सुर्ख़ियों और विवादों में रहा, जिसके बाद से ही इस शो के बारे में नकारात्मक खबरें फैलने लगी। करण ने एक बार अपने शो में थोड़ा बदलाव करते हुए बॉलीवुड सेलेब्स को ना बुलाकर युवा क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को बुलाया था। इस शो पर आए हार्दिक पंड्या ने महिलाओं के बारे में ऐसी कुछ आपत्तिजनक बातें कहीं, जिस पर बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। महिलाओं ने करण जौहर, हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को आपत्तिजनक बयान पर आड़े हाथ ले लिया था। धीरे-धीरे इस विवाद ने मीडिया में काफी तूल पकड़ लिया। इस विवाद को लेकर करण जौहर, हार्दिक और राहुल की काफी आलोचना हुई। हालांकि बाद में BCCI के कहने पर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने माफ़ी मांगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds