1 फोन कॉल और सब खत्म! पत्नी पर शक और सनक की वो खौफनाक कहानी, बेटियों ने चुकाई जिसकी कीमत | Kanpur

Rajni | Nedrick News Kanpur Published: 20 अप्रैल 2026, 04:30 PM Updated: 20 अप्रैल 2026, 04:30 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Kanpur: कहते हैं कि एक पिता अपनी औलाद की खुशियों के लिए किसी भी हद तक जा सकता है, उन्हें हर सुख-सुविधा देने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करता है। बेटियां तो पिता के कलेजे का टुकड़ा और घर की जान होती हैं। लेकिन कानपुर में इसके उलट एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। आखिर एक पिता के दिल में ऐसी कौन सी नफरत या सनक पैदा हुई कि उसने अपनी ही उन मासूम जुड़वा बेटियों को मौत के घाट उतार दिया, जिन्हें उसने बड़े नाजों से पाला था?

और पढ़ें: Top 5 Ghaziabad News: लोनी हादसे से लेकर बिजली घोटाले तक, देखें पूरा सच!

क्या है पूरा मामला

कानपुर (Kanpur) के नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर इलाके की एक अत्यंत दुखद घटना है। रविवार, 19 अप्रैल 2026 की सुबह एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी और बाद में खुद पुलिस को फोन कर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी शशि रंजन मिश्रा के रूप में पहचाना गया है, जो कथित तौर पर एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी और आत्मसमर्पण कर दिया।

सनक और शक

शशि रंजन अपनी पत्नी पर इतना शक करता था कि उसने घर के बेडरूम से लेकर रसोई तक में CCTV कैमरे लगा रखे थे। वह अपनी पत्नी को बेटियों के करीब भी नहीं जाने देता था। रविवार की सुबह जब बेटियां सो रही थीं, तब उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि उस वक्त उसकी पत्नी और 6 साल का बेटा दूसरे कमरे में थे।

खुद किया सरेंडर

हत्या करने के बाद उसने खुद पुलिस को फोन किया और कहा -मैंने अपनी बेटियों को मार दिया है, आकर मुझे गिरफ्तार कर लो।  बता दें कि आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और सालों से मेडिकल क्षेत्र में काम कर रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच में इसे गहरे मानसिक तनाव और आपसी विवाद का मामला माना जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

Kanpur पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है और फॉरेंसिक टीम ने अपार्टमेंट से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी किसी खास तरह की मानसिक बीमारी की दवाएं ले रहा था। डीसीपी (दक्षिण) के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds