Kanhaiya Lal Murder Case: उदयपुर मर्डर केस में नया खुलासा, वीडियो में ये सच आया सामने!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 07 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उदयुपर में हुई कन्हैया लाल की हत्या के बाद जांच में नए-नए खुलासे हो रहे है। अब 28 जून को हुए मर्डर के दिन का एक और वीडियो सामने आया है। जिसके बाद से ही कई बड़े सवाल खड़े हो रहे है।

उदयपुर मर्डर केस में एक नया वीडियो सामने आया है। जिसके बाद सवाल ये उठता है कि क्या किसी स्लीपर सेल दोनों आरोपियों की मदद की थी। वीडियो में अजमेर में स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाता हुआ दिख रहा है। पुलिस की जांच के दौरान पता लगा कि वीडियो में दिख रही बाइक वही है जिस पर दोनों आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार सवार होकर घटनास्थल से फरार हुआ था। इस बाइक का नंबर 2611 है।

पुलिस की जांच में ये हुआ खुलासा

पुलिस की जांच में जानकारी मिली है कि हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी एसके इंजीनियरिंग वर्कशॉप गए थे। जहां दोनों ने कन्हैया लाल के मर्डर की बात कबूली और वीडियो बनाया और वायरल किया। दोनों आरोपियों को लेने 600 रुपए का पेट्रोल भरवाकर बाइक सवार शख्स पहुंचा। इसी बाइक पर बैठकर रियाज और गौस अजमेर की तरफ भागे थे।

पुलिस करेगी सीन री-क्रिएट

जांच में ये भी जानकारी जुटाई गई है कि दोनों आरोपी खून से लथपथ कपड़ों को बदलने में भी मदद की गई थी। हालांकि अब पुलिस जांच कर रही है कि इस उदयपुर हत्याकांड में कितने लोग शामिल थे। उदयपुर घटना की पुलिस आज सीन री-क्रिएट कर छानबीन करेगी। साथ ही उदयपुर मर्डर केस को कैसे अंजाम दिया गया इसकी गहराई से जांच करेगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds