अब कंगना ने महात्मा गांधी पर किया ट्वीट, बोलीं- वो एक महान पति नहीं हो सकते, क्योंकि…

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 12 मार्च 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 12 मार्च 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड एक्ट्रेस
कंगना रनौत आए दिन ही अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कोई भी
मुद्दा हो कंगना उस पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती। लेकिन उनकी ये बेबाकी कई
बार उन्हें ही भारी पड़ जाती है। सोशल मीडिया पर वो अक्सर ही ट्रोलिंग का शिकार
होती रहती हैं। अब कंगना ने फिर से ऐसा ट्वीट कर दिया, जिसके चलते वो सोशल मीडिया
यूजर्स के निशाने पर आ गई।
 

दरअसल, कंगना ने ब्रिटेन
की क्वील एलिजाबेथ द्वितीय और शाही परिवार के बीच मचे घमासान को लेकर ट्वीट किया।
इस दौरान वो क्वीन को सपोर्ट करती नजर आईं। लेकिन साथ में कंगना ने एक यूजर को
रिप्लाई करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तक पर सवाल उठा दिए। इस दौरान कंगना
ने कहा कि महात्मा गांधी एक महान नेता थे, लेकिन अच्छे पिता और पति नहीं। लेकिन
दुनिया ने उनको माफ कर दिया, क्योंकि वो एक आदमी थे।

शाही परिवार में मचे घमासान पर किया ट्वीट

कंगना ने शाही
परिवार में छिड़े विवाद पर शुक्रवार को दो ट्वीट की। इसमें उन्होनें लिखा- ‘
पिछले कुछ दिनों से लोग एक परिवार की एकतरफा
कहानी सुन रहे हैं..उस पर खूब गॉसिप कर रहे है..खूब जज कर रहे हैं..उन पर ऑनलाइन
कीचड़ भी उछाल रहे हैं। मैनें कभी वो इंटरव्यू नहीं देखा। क्योंकि मुझे सास, बहू
और साजिश जैसे चीजें एक्साइटेड नहीं करती।
मैं बस
ये कहना चाहती हूं कि वो पूरे ग्लोब पर एकमात्र महिला शासक बची हैं।’

एक्ट्रेस ने आगे
कहा- ‘
ऐसा संभव हो सकता है कि वो एक आदर्श MIL / पत्नी/बहन नहीं हो सकती, लेकिन एक महान रानी है। उन्होनें अपने पिता के
सपनों को आगे बढ़ाया। किसी बेटे से बेहतर शाही मुकुट को बचाया, किसी बेटे से बेहतर
शाही मुकुट को बचाया। हम जिंदगी के हर रोल में परफेक्शन के साथ नहीं निभा सकते,
भले ही हम उसके लिए पर्याप्त हो। उन्होनें ताज को बचाया। उनको रानी की तरह ही
संन्यास लेने दो।’

महात्मा गांधी को लेकर कहा ये…

इसके बाद एक यूजर ने
उनकी ट्वीट पर कमेंट किया, जिसका जवाब देते हुए कंगना ने महात्मा गांधी का जिक्र
किया। कंगना ने कहा- ‘
महात्मा गांधी पर
अपने ही बच्चों द्वारा बुरे पिता होने का आरोप लगाया गया था। कई जगहों पर ये भी
उल्लेख है कि वो अपनी पत्नी को घर से शौचालय साफ करने से मना करने के लिए घर से
बाहर धकेल देते थे।
वो एक
महान नेता थे, जो एक महान पति नहीं हो सकते…लेकिन दुनिया माफ कर देती है, जब बात
एक आदमी की होती है तो।’

अब कंगना ने महात्मा गांधी पर किया ट्वीट, बोलीं- वो एक महान पति नहीं हो सकते, क्योंकि... — Nedrick News

इस ट्वीट को लेकर
कंगना ट्विटर पर लोगों के निशाने पर आ गई। इसके लिए सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस
को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds