Jolly LLB 3 Teaser: एक नहीं, दो जॉली, कोर्टरूम में दोगुना धमाल, ‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजर देख फैंस बोले – अबकी बार बवाल तय है!

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 13 अगस्त 2025, 12:00 AM 🔄 Updated: 13 अगस्त 2025, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Jolly LLB 3 Teaser: ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइज़ी के तीसरे भाग का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है और इसने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। फैंस लंबे समय से इस पल का इंतज़ार कर रहे थे कि कब अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक ही स्क्रीन पर जॉली बनकर टकराएंगे। अब जब टीजर सामने है, तो फैंस का कहना है – “डबल जॉली, डबल फन और डबल धमाल!”

और पढ़ें: War 2 Advance Booking: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ मचा रही है धूम, पहले दिन के 35 हजार टिकट बिके, जानिए पूरी रिपोर्ट

‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजरJolly LLB 3 Teaser

टीजर की शुरुआत होती है कोर्टरूम के माहौल से, जहां एक बार फिर से सौरभ शुक्ला ‘जज सुंदरलाल त्रिपाठी’ की भूमिका में नज़र आते हैं। लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। जज के सामने एक नहीं बल्कि दो जॉली – अरशद वारसी (जगदीश त्यागी) और अक्षय कुमार (जगदीश्वर मिश्रा) खड़े हैं। दोनों के बीच तीखी बहस चल रही है और जज साहब परेशान होकर कह देते हैं – “हे भगवान, ये दोनों जॉली मेरी जिंदगी बर्बाद करने आए हैं!”

टीजर में अरशद वारसी कहते हैं – “मैं बदल गया हूं माय लॉर्ड!” तो वहीं अक्षय कुमार उन्हें घूरते हुए बोलते हैं – “वे है असली जॉली!” बस फिर क्या, कोर्टरूम में मजेदार नोकझोंक शुरू हो जाती है। कॉमेडी और ड्रामा का ये मेल दर्शकों को फिर से हंसी से लोटपोट करने को तैयार है।

कास्ट और किरदारों की वापसी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

टीजर में जहां अक्षय और अरशद की केमिस्ट्री ने धूम मचा दी, वहीं सौरभ शुक्ला की कॉमिक टाइमिंग ने भी टीजर को जानदार बना दिया। इनके अलावा फिल्म में अमृता राव (संध्या त्यागी) और हुमा कुरैशी (पुष्पा पांडे मिश्रा) की वापसी भी होने जा रही है। अमृता ‘जॉली एलएलबी 1’ में थीं, जबकि हुमा ‘जॉली एलएलबी 2’ का हिस्सा थीं। ऐसे में इस बार की कहानी में दोनों पक्षों के पुराने किरदार फिर से सामने आ रहे हैं।

फैंस के रिएक्शन ने बढ़ाया हाइप

टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने भर-भरकर प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा – “फाइनली अक्षय और अरशद का कॉमेडी के एरा में असली कमबैक हो रहा है।” दूसरे ने कहा – “अक्षय + अरशद + सौरभ = फुल एंटरटेनमेंट!” एक मजेदार डायलॉग ‘जांघिया बदलने से दस्त नहीं रुक जाते’ को लेकर भी काफी कमेंट्स आए, जिसे यूजर्स ने ‘एपिक’ बताया।

टीजर में एक बकरे की भी झलक दिखाई गई, जिस पर इंटरनेट पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने कहा, “क्या ये दोनों बकरे के लिए लड़ रहे हैं?” तो किसी ने मजाक में लिखा, “बकरा कैमियो ऑफ द ईयर!”

फिल्म की रिलीज डेट और निर्माण टीम

‘जॉली एलएलबी 3’ का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है, जिन्होंने इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। फिल्म का निर्माण स्टार स्टूडियोज, केप ऑफ गुड फिल्म्स और कंगड़ा टॉकीज ने मिलकर किया है। प्रोड्यूसर के तौर पर आलोक जैन और अजीत अंधारे जुड़े हैं, जबकि सह-निर्माता नरेन कुमार और डिंपल खरबंदा हैं।

फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और माना जा रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी। खास बात यह है कि ‘जॉली एलएलबी’ की पहली फिल्म साल 2013 में आई थी जिसमें अरशद वारसी लीड रोल में थे और 2017 में आए दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब तीसरे पार्ट में दोनों जॉली आमने-सामने होंगे, जो दर्शकों के लिए एक बिल्कुल नया अनुभव होगा।

सामाजिक मुद्दों के साथ हास्य की चुटकी

फिल्म केवल हंसी-मजाक तक सीमित नहीं रहने वाली। ‘जॉली एलएलबी 3’ भी पहले की तरह सामाजिक मुद्दों को लेकर कोर्टरूम ड्रामा के ज़रिए सवाल उठाएगी, जिसमें कॉमेडी और गंभीरता का संतुलन बना रहेगा। यह सुभाष कपूर की खासियत रही है, जिससे ये फ्रेंचाइज़ी लोकप्रिय हुई है।

और पढ़ें: Raksha Bandhan 2025: स्टारडम नहीं, साथ जरूरी है: जानिए बॉलीवुड के उन भाई-बहनों को जो लाइमलाइट से दूर हैं

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds