Islamabad Blast News: जुमे की नमाज के दौरान इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 69 की मौत, 169 घायल

Nandani | Nedrick News Published: 06 फ़रवरी 2026, 06:28 PM Updated: 06 फ़रवरी 2026, 06:28 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Islamabad Blast News: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शुक्रवार को एक बड़े और दिल दहला देने वाले आतंकी हमले से कांप उठी। शहर के शहजाद टाउन इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती विस्फोट में अब तक 69 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 169 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद मस्जिद के भीतर का मंजर इतना भयावह था कि हर तरफ खून, चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल नजर आया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नमाज अपने अंतिम चरण में थी, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मस्जिद के गेट के पास मौजूद लोग मौके पर ही गिर पड़े। अंदर मौजूद कई लोग खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े दिखे। घायलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

और पढ़ें: India-Us Trade Deal: अमेरिका से डील के बीच भारत को पाले में रखने के लिए रूस ने खेला बड़ा दांव

कैसे हुआ हमला? (Islamabad Blast News)

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आत्मघाती हमलावर ने मस्जिद में प्रवेश करने की कोशिश की थी। हालांकि, एंट्री गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया। इसी दौरान हमलावर ने खुद को गेट के पास ही उड़ा लिया। अगर वह मुख्य हॉल तक पहुंच जाता, तो जान-माल का नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था। इसके बावजूद धमाका इतना तेज था कि गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास की इमारतों की खिड़कियां तक टूट गईं।

शिया समुदाय को बनाया गया निशाना

इस हमले में साफ तौर पर शिया समुदाय को निशाना बनाया गया है। धमाके के बाद मस्जिद के भीतर बिखरा मलबा, खून से सने फर्श और घायल लोगों की हालत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। सुरक्षा बलों ने इमाम बारगाह और उसके आसपास के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया है। हर आने-जाने वाले की कड़ी जांच की जा रही है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इस्लामाबाद में आपात स्थिति लागू कर दी है।

अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित

हमले के तुरंत बाद घायलों को इस्लामाबाद के पॉलीक्लिनिक अस्पताल, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और सीडीए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की है कि सभी बड़े अस्पतालों में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। PIMS के प्रवक्ता के अनुसार, ऑर्थोपेडिक, बर्न यूनिट और न्यूरोलॉजी विभाग को अलर्ट पर रखा गया है ताकि गंभीर रूप से घायल मरीजों का तुरंत इलाज किया जा सके।

तीन महीने में दूसरा बड़ा आत्मघाती हमला

गौर करने वाली बात यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के जिला और सत्र न्यायालय भवन के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 12 लोगों की जान गई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। तीन महीने के भीतर दूसरी बड़ी आतंकी वारदात ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल, किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं। इस हमले ने न सिर्फ पाकिस्तान की राजधानी को दहला दिया है, बल्कि पूरे देश में दहशत का माहौल भी पैदा कर दिया है।

और पढ़ें: सिर झुका, हाथ फैलाया, भीख मांगी: Pakistan PM Shehbaz Sharif ने खोली पाकिस्तान की कर्ज और आर्थिक मजबूरी की कहानी

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds