‘पाकिस्तान के लिए वफादार हैं सलमान, जब सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने लिए था भाईजान से पंगा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 दिसम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 29 दिसम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Abhijeet Bhattacharya Vs Salman Khan – बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इंडिया में रहते हैं लेकिन पाकिस्तान से भी उनका गहरा कनेक्शन है और ये कनेक्शन उनके भाई अरबाज़ खान की वजह से है. दरअसल, सलमान खान के भाई अरबाज़ खान पाकिस्तानी फिल्मों में काम कर चुके हैं और इस वजह से सलमान खान का पाकिस्तान का बड़ा कनेक्शन है. इसी कनेक्शन की वजह से सलमान खान पाकिस्तान के कलाकारों को सपोर्ट करते हैं वहीँ एक बार सलमान खान ने पाकिस्तान के कलाकारों सपोर्ट करते हुए एक बयान दिया था और इस बयान की वजह से वो खूब सुर्ख़ियों में रहे लेकिन ये बयान सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य को पसंद नहीं आया और उन्होंने सलमान खान को लेकर कहा था कि वो पाकिस्तान के लिए वफादार हैं.

Also Read- जानिए क्यों अमिताभ को महान एक्टर नहीं मानते नसीरुद्दीन शाह. 

सलमान ने पाकिस्तानी कलाकार को लेकर कही थी ये बात 

जानकारी के अनुसार, सलमान खान (Salman Khan) ने पाकिस्तान के कलकारों को  लेकर कहा था कि “पाकिस्तानी कलाकार आर्टिस्ट हैं आतंकवादी नहीं” वहीँ इस सलमान के इस बयान का हर तरफ़ विरोध हो रहा है जो सिंगर अभिजित भट्टाचार्य ने उन्हें लेकर एक बड़ा बयान दिया और ये बयान उन्होंने एक सेलेब्रानिया स्टूडियो चैनल से बातचीत के दौरान कहा.

अभिजीत ने लिया था भाईजान से पंगा 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब सिंगर अभिजीत से सलमान और उनकी इक्वेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘सलमान केवल अपनी गुडविल की वजह से सक्सेसफुल हुए हैं. वो भगवान नहीं और ना ही उन्हें ऐसा खुद को समझना चाहिए. इसके साथ ही अभिजीत ने कहा- ‘मैं सलमान जैसे इंसान का कैसे सपोर्ट कर सकता हूं. जो सिर्फ दुश्मन देश के आर्टिस्ट को प्रमोट करते हैं. पाकिस्तान की तरफ अपनी वफादारी दिखाने के लिए कई सिंगर्स को पाकिस्तानी सिंगर से रिप्लेस कर दिया.

सलमान और अरिजीत सिंह के मैटर पर की थी ये बात 

अभिजीत ने सलमान और अरिजीत सिंह के मैटर को लेकर भी बात की. अभिजीत (Abhijeet Bhattacharya Vs Salman) ने कहा ‘अरिजीत को सलमान से रिक्वेस्ट नहीं करनी चाहिए थी. ये शर्मनाक है. अरिजीत देश के बेस्ट सिंगर है. उन्हें सलमान से काम के लिए भीख मांगने की जरूरत नहीं.

आपको बता दें, सलमान खान के बयान, “पाकिस्तानी कलाकार आर्टिस्ट हैं आतंकवादी नहीं” इस बात का हर तरफ़ विरोध हुआ था. जहाँ अभिजित भट्टाचार्य ने उनके इस बयान का विरोध किया तो वहीं राज ठाकरे, नाना पाटेकर जैसे कलाकारों ने सलमान को आड़े हाथों लिया था.

Also Read- साउथ के ये पॉपुलर स्टार फिल्मों में नहीं सीरियल में करना चाहता है काम, जानिए क्या है वजह.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds