दिल्ली और मुंबई के मैच के परिणाम से तय होगी IPL Playoff की अंतिम टीम!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 मई 2022, 05:30 AM Updated: 21 मई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

IPL  2022 का 69वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DI) और मुंबई इंडियंस(MI) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स(DI) के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) के लिए बेहद अहम है। मुंबई इंडियंस पहले ही Playoff की रेस बाहर हो गई है। दिल्ली आज के मुकाबले में मुंबई को मात देती ही प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं, मुंबई को जीत मिलने की स्थिति में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंचेगी और दिल्ली का Playoff खेलने का सपना टूट जाएगा।

वानखेडे का मैदान IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का गढ़ कहा जाता है। दिल्ली केपिटल्स् को प्लेऑफ खेलना है तो इस मुकाबले में जीतना जरूरी है। इस मुक़ाबले में सारा दबाव दिल्ली पर होगा क्योंकि मुंबई तो बेखोफ खेलेगी क्यूँकि वो प्लेऑफ से बाहर है। उसके पास खोने को कुछ नहीं होगा लेकिन, दिल्ली अगर चूकी तो बैंगलोर प्लेऑफ की बाजी मार ले जाएगी। आपको बता दें , दिल्ली के 13 मैच में 14 अंक है , वहीं बैंगलोर के14 मैच में 16 अंक है और नेट रन रेट की बात करें तो दिल्ली अपने प्लस नेट रन रेट से बैंगलोर की टीम पर भारी  है , जो उसके प्लेऑफ खलेने की उम्मीद का सकारात्मक बिंदु है।  

दिल्ली जीतीं थी पहला लीग मैच 

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ये इस सीजन दूसरी टक्कर होगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच ब्रेबॉर्न स्टेडियम पर मुकाबला हुआ था, जिसने दिल्ली ने मुंबई को 4 विकेट से हराया था। दिल्ली ने वो मुकाबला 10 गेंद शेष रहते जीता था। मुंबई इंडियंस का इस सीजन आगाज का अच्छा नहीं रहा है।  ऐसे में वो चाहेगी कि कम से कम अंत अच्छा हो और इसके लिए वो अपने आखिरी ग्रुप मेच में दिल्ली से सूद समेत हिसाब बराबर करना चाहेगी। दिल्ली अगर हारी तो वो तो बाहर होगी ही, साथ ही मुंबई IPL 2022 में अपने सफर का अंत जीत के साथ करेगी। आपको बता दें IPL इतिहास में ये दोनों टीमें IPL में 31 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें 16 बार मुंबई इंडियंस और 15 बार दिल्ली केपिटल्स ने बाजी मारी है।  

दिल्ली के मालिक को टीम को संदेश 

इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल ने टीम के नाम एक खास मैसेज दिया है। पार्थ जिंदल ने ट्वीट किया, ‘कोई हम पर एहसान करे, यह हमें कभी पसंद नहीं आया। समीकरण साधारण है, हम शनिवार को जीतते हैं तो हमें आईपीएल में आगे जाने का अवसर मिलता है। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हम बाहर हैं और प्लेऑफ में रहने के लायक नहीं हैं। अपने लड़कों पर पूरा भरोसा है। चलें, इसे करके दिखाते हैं।’

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds