डकैती करने में स्वेच्छा से चोट पहुंचाने पर लगती है धारा 394, जानें इससे जुड़ी हर एक बात

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 अगस्त 2023, 05:30 AM Updated: 24 अगस्त 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अक्सर कई बार डकैती करने की खबर सुनी है और इस दौरान ये भी पता चलता है कि इस घटना में चोट भी लगी है. वहीं डकैती करने में स्वेच्छा से चोट पहुंचाने पर धारा 394 के तहत कारवाई होती है और इस कारवाई के दौरान सजा भी मिलती है. वहीं आज इस पोस्ट के जरिए हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि डकैती करने में स्वेच्छा से चोट पहुंचाने पर धारा 394 और उससे जुड़ी सभी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Also Read- स्वेच्छा से चोट पहुंचाने पर कौन सी धारा लगती है और क्या है इससे बचने का प्रावधान.

जानिए क्या है धारा 394

धारा 394 तब लगाई जाती है जब यदि कोई व्यक्ति, डकैती करने या लूट करने का प्रयास करने में, स्वेच्छा से चोट पहुँचाता है, तो ऐसा व्यक्ति और कोई अन्य व्यक्ति जो संयुक्त रूप से ऐसी लूट करने या करने का प्रयास करता है, उके ऊपर ऊपर धारा 394 के तहत कारवाई होती है.

जहाँ लूट एक तरह का जघन्य अपराध है तो वहीं इस लूट के प्रायस में किसी व्यक्ति को चोट लगती है एक प्रकार का गंभीर और गैर जमानतीय संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है और इसलिए इस अपराध में धारा 394 लगाई जाती है.

सजा और जमानत का प्रावधान

वहीं भारतीय दंड संहिता (IPC ) की धारा 394 के अनुसार, यह अपराध समझौता करने योग्य नहीं है और इस वजह से यह अपराध प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा सुना जा सकता है. वहीं इस मामले में दोषी कोआजीवन कारावास या किसी एक अवधि के लिए कठिन कारावास की सजा होती है और इस सजा को दस साल तक बढाया जा सकता है साथ ही आर्थिक दंड भी लिया जा सकता है.

इस मामले में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 394 के तहत मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस गवाह और सबूत एकत्र कर उनकी सत्त्यता की जाँच कर चार्ज सीट तैयार करती है और जाँच पूरी हो जाने पर पुलिस चार्जसीट न्यायालय में जमा करती है. गवाहों और सबूतों के आधार पर केस आगे बढ़ता है और अगर इस मामले पर व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसे सजा मिलती है.

इस तरह मिलेगी जमानत 

वहीं यह अपराध एक गैर–जमानती और संज्ञेय अपराध है. जिसकी वजह से इस मामले में जमानत नहीं मिलती है लेकिन हाई कोर्ट में इस मामले को लेकर जमानत की याचिका दी जाती है तो हाई कोर्ट जमानत दे सकते हैं.

Also Read- धारा 307 में कितने दिनों के बाद मिलती है जमानत.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds