Hrithik Roshan ने दिया फैंस को बर्थडे पर सरप्राइज, शेयर किया अपकमिंग फिल्म का दमदार लुक, यहां देखें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 10 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Birthday) आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर ऋतिक के लाखों-करोड़ों चाहने वाले सुबह से ही एक्टर को विश करते नजर आ रहे हैं। वहीं अपने बर्थडे पर ऋतिक ने भी अपने फैंस को एक खास सरप्राइज दिया है। ऋतिक ने अपनी अपकमिंग मूवी विक्रम वेधा (Vikram Vedha) का फर्स्ट लुक जारी कर फैंस को अपने बर्थडे पर गिफ्ट दिया। 

फिल्म में ऋतिक वेधा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वो इसमें एक विलेन के रोल में दिखाई देंगे। वहीं सैफ अली खान फिल्म में हीरो की भूमिका में नजर आएंगे। 

विक्रम वेधा फिल्म के लिए ऋतिक ने बिल्कुल विलेन वाला लुक अपनाया है। मूवी में दाढ़ी-मूंछ, आंखों पर काला चशमा, कुर्ता पहने हुए और गले में काला धागा, बिखरे हुए बाल, चेहरे पर खून के धब्बे के साथ ऋतिक एकदम हटकर नजर आ रहे हैं। फिल्म विक्रम वेधा का फर्स्ट लुक जारी करने के साथ ऋतिक ने अपनी इस मूवी की रिलीज डेट की भी घोषणा की है। फिल्म 30 सितंबर 2022 को वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।

 

ये फिल्म 2017 में आई हिट विक्रम वेधा की रीमेक है, जिसका निर्देशन लेखक पुष्कर और गायत्री ने किया था। मूवी को रिलायंस एंटरटेनमेंट और उसी की पार्टनरशिप कंपनी वाई नॉट स्टूडियों ने बनाया। फिल्म के अधिकार इस कंपनी के पास ही थेस इसलिए उसने अपनी एक और कंपनी को इस फिल्म के हिंदी रिमेक की जिम्मेदारी सौंपी।

फिल्म के लिए पहले शाहरुख खान और आमिर खान को चुना गया था, लेकिन अब इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान नजर आने वाले है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds