ड्राइविंग लाइसेंस गुम हो जाए तो क्या करें? ये रहे उपाय

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 जून 2023, 05:30 AM Updated: 23 जून 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

How to make a duplicate Driving License in Hindi – किसी भी टू-व्हीलर या फोर व्हीलर वाहन को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ती है साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस को अपनी पहचान को तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है और इस वजह से ड्राइविंग लाइसेंस एक अहम दस्तावेज है. ड्राइविंग लाइसेंस 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों का बनता है और इसे बनवाने के बाद ही वाहन चलाने की अनुमति मिलती है लेकिन अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस खो गया तो बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर आपको जुर्माना देना पड़ सकता है. वहीं इस पोस्ट के जरिये हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि ड्राइविंग लाइसेंस गुम हो जाने पर आप कैसे आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस बना सकते हैं.

Also Read-स्कूटी चलाने वाले ट्रैफिक नियमों का रखें ध्यान, नहीं तो कट सकता है 23 हजार का चालान.

How to make a duplicate Driving License

ड्राइविंग लाइसेंस को कुछ आसान प्रॉसेस की मदद से दोबारा बना सकते हैं. सबसे पहले आपको खोए हुए डीएल की FIR पुलिस स्टेशन में करानी होगी. इसके बाद इस FIR की कॉपी के जरिये डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस (Duplicate Driving License) के लिए अप्लाई करना होगा. अगर ड्राइविंग लाइसेंस कट गया है या पुराना हो गया है, तो उस कार्ड की कॉपी दिखानी होगी. इसके बाद ही आपको डुप्लीकेट लाइसेंस बना दिया जाएगा.

डुप्लीकेट डीएल के लिए इस तरह करें अप्लाई

  • पहले सड़क परिवहन की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • इस वेबसाइट पर पूछी गयी सभी डिटेल के साथ एलएलडी फॉर्म भरें
  • फॉर्म भरने के बाद इस फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें और उसके साथ जरूरी दस्तावेज अटैच कर दें साथ ही ऑनलाइन फीस भी जमा करें.
  • इसके बाद फॉर्म को आरटीओ ऑफिस में जमा कर दें और सभी प्रोसेस पूरा होने के बाद डुप्लीकेट डीएल मिल जाएगा.

RTO ऑफिस जाकर भी भर सकते हैं फॉर्म

वहीं आरटीओ ऑफिस जाकर फॉर्म भर सकते हैं. RTO ऑफिस में जाकर LLD फॉर्म भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स सबमिट करें. फीस जमा करें. इस प्रोसेस के बाद 30 दिन बाद आपका डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाएगा.

र​सीद को संभालकर रखें

वहीं आरटीओ की ओर से डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए किए आवेदन की एक एक रसीद मिलेगी जिसे संभालकर रखें. इस रसीद को जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल भी किया जा सकता है और कुछ समय बाद आपका डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस घर पर भेज दिया जायेगा. इसके साथ ही आरटीओ की ओर से डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए मिली रसीद से डीएल को ट्रैक भी कर सकते हैं और इस पप्रोसेस को अपनाकर आप आसानी से डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस बना सकते हैं.

वहीं अगर आप टेक्नोलॉजी वाले ज़माने में अगर आपसे ड्राइविंग लाइसेंस को दिखने के लिए बोले तो आप उसे डीजी लॉकर वाला ऐप के जरिये ड्राइविंग लाइसेंस दिखा सकते हैं.

Also Read-पहली बार बनवा रहे हैं ड्राइविंग लाइसेंस तो इन बातों का रखें ध्यान. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds