गाजियाबाद में गोमांस के अवशेष मिलने पर भड़का हिन्दू संगठन, हाईवे जाम करके की ये मांग

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 दिसम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 22 दिसम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद  में एक बड़ी खबर सामने आ रही है और ये खबर गोहत्यारों और हाईवे को  जाम करने को लेकर है. दरअसल, गाजियाबाद में हाईवे-9 को हिन्दू संगठन ने जाम लगा दिया है. वहीं जाम लगाने की वजह गोमांस के अवशेष हैं जो हिंडन नदी पुल के पास मिले हैं जिसकी वजह से हिन्दू संगठन भड़क गया है और इन लोगों ने नेशनल हाईवे-9 को जाम कर दिया और इस दौरान यहाँ पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है.

Also Read- श्रीराम मंदिर बनने तक शादी न करने का संकल्प लेने वाले भोजपाली बाबा को आया अयोध्या से निमंत्रण. 

हिंडन नदी पुल के पास मिले गोमांस के अवशेष

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को नेशनल हाईवे-9 पर हिंडन नदी पुल के पास चार पैर, सिर और धड़ का हिस्सा सहित कुल छह टुकड़े पड़े हुए पाए गए और जब इन अवशेष पर राहगीरों की नजर पड़ी तब यहाँ पर भीड़ इकट्ठा हो गई साथ ही वाहन भी रुकने लगे. वहीं इसके बाद देखते ही देखते हिंडन पुल पर लोगों और वाहनों की भीड़ इकट्ठा हो गई. इसी के साथ ही जैसे ही इस मामले की खबर हिन्दू संगठन को मिली तो वो भड़क उठा और इन लोगों गोमांस के अवशेष मिलने पर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. ये विरोध-प्रदर्शन हाईवे पर जाम लगाकर किया वहीं जब हाईवे पर कार की लम्बी कतार लग गयी तब उसके बाद हिन्दू संगठन ने हाईवे पर बैठकर विरोध-प्रदर्शन किया.

विरोध-प्रदर्शन के दौरान हाईवे  हुआ बंद 

वहीँ इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान देखा गया कि लोग चार पैर, सिर और धड़ का हिस्सा सहित कुल छह टुकड़े लेकर चल रहे हैं और नारे लगा रहे थे. देखते ही देखते हिंडन पुल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी और इस दौरान हाईवे पर चलने वाले वाहनों को भी रोक दिया जिसकी वजह से पूरा हाईवे बंद हो गया.

आरोपियों को जल्द किया जाए गिरफ्तार

वहीं इसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोग अवशेष लेकर सड़क पर बैठ गए हैं. उनका कहना है कि ये नेशनल हाईवे है. 24 घंटे वाहनों का आवागमन होता है. इसके बावजूद गोहत्यारे यहां अवशेष फेंककर चले गए.वहीं विरोध-प्रदर्शन के दौरान इन लोगों ने गोहत्यारों को पकड़ने और कठोर दंड देने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने मांग है कि हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए.

Also Read- 8 महीने बाद गाजियाबाद में कोरोना वायरस की एंट्री, बीजेपी पार्षद पाए गए संक्रमित. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds