Hidden gems in Punjab: क्या आपने देखे हैं पंजाब के ये Hidden Gems? भूल जाएंगे बड़े शहर

Shikha Mishra | Nedrick News Punjab Published: 19 मार्च 2026, 04:15 PM Updated: 19 मार्च 2026, 04:15 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Hidden gems in Punjab:  भारत एक ऐसा देश है जहां आपको दुनिया के अलग अलग देशों के वातावरण, उनके कल्चर, उनके ट्रेडिशन, यहां तक कि भारत में अलग अलग राज्यों में आपको अलग अलग तरह की भूमि देखने को मिल जाती है… भारत में अलग अलग संस्कृति के कारण ही भारत पूरी दुनिया में सबसे अनोखा देश है.. लेकिन सबसे अनोखी और दुनिया भर में अपनी जज्बे का परचम लहराने के मामले में पंजाब सबसे आगे बढ़ रहा है। पंजाब के सिखो का बोलबाला दुनिया के कोने कोने में फैल रहा है.. तो वहीं पंजाब की खूबसूरती, उसकी रंगबिरंगी संस्कृति को देखने के लिए..उसकी धुन पर थिरकने के लिए.. लाखों लोग पंजाब आते है..

अमृतसर का हरंमदिर साहिब गुरु दुनिया की सबसे बड़ी रसोई वाला गुरुद्वारा है.. तो वहीं वीरता की कहानी कहने वाला जलियावालां बाग भी है.. बाघा बोर्डर की परेड आप में देशभक्ति का जज्बा बढ़ाती है.. तो यहां का खाना आपको उंगुलियां चाटने पर मजबूर कर देता है.. पंजाब में केवल सिख गुरुद्वारे ही मशहूर नहीं है बल्कि ऐसे अनिगनत स्थान है, जो आप पंजाब में जाकर देख सकते है, जहां आपको सिक्खी की खूशबू महसूस होती है.. जो बताता है कि क्यों सिखों का इतिहास इतना महान है.. तो वहीं पंजाब केवल सिखो के लिए ही नहीं बल्कि यहां सभी धर्मों को खास स्थान प्राप्त है। अपने इस वीडियो में हम पंजाब के 10 प्रमुख स्थानों के बारे में जानेंगे, जो है बेहद खास…

कपूरथला- Kapurthala

कपूरथला जिसे नवाब कपूर सिंह ने स्थापित किया था, असल में अपनी साफ सफाई के कारण पंजाब का पेरिस कहा गया था। कपूरथला में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेर साहिब मौजूद है, जहां पहले गुरु गुरु नानक देव जी ने 14 साल बिताये थे और, यही पर बेंई नाम की छोटी सी नदी में स्‍नान करते हुए उन्‍हें दिव्‍य ज्ञान प्राप्‍त हुआ था..कपूरथला में ही उन्होंने अपने प्रवास के दौरान एक बेर का पेड़ लगाया था जिसके नीचे बैठ कर ही उन्होंने सिख धर्म का पहला मबल मंत्र भी दिया था। यानि की कपूरथला में ही सिख धर्म की नीव रखी गई थी। इसी के साथ पंज मंदिर ऐसा मंदिर है..जहां हिंदू देवता ब्रह्मा की मूर्ती भी लगाई गई है.. इसके अलावा मस्जिद मोरक्‍को के मराकेश की विशाल मस्जिद भी यहां बनी है, जो बेहद शानदार है.. इसकी नक्काशी किसी का भी दिल जीत सकती है।

 भटिंठा- Bathinda

2, इसके बाद नंबर आता है भटिंठा,,, पंजाब का भटिंठा एक ऐसा जिला है, जहां आपको एक सही सलामत भारत का सबसे पुराना किला देखने को मिलेगा। जिसे किला मुबारक कहा जाता है। जहां दूसरे पुराने किले खंडहर हो गए है वहीं इसकी चमक आज भी बरकरार है। इसके अलावा खूबसूरत और अलग अलग रंग के गुलाबो से सजे रोड गार्डन घूमने जा सकते है, जूलॉजिकल गार्डन और बीर तालाब चिड़ियाघर बेहद फेमस जगहें है..और सबसे खास है भटिंडा का सिख गुरुद्वारा और पांच तख्तों में से एक तख्त श्री दमदमा साहिब का यहां होगा। यानि कि हर सिख के लिए भटिंडा बेहद खास है।

लुधियाना का नाम लोधी वंश के नाम पर पड़ा

3, अब बात करेंगे लुधियाना की..जो कि लोधी वंश के नाम पर पड़ा था..इस शहर को 14वी शताब्दी में लोधी राजपूतों ने बसाया था, और पहला सिख युद्ध 1845) में लुधियाना में ही लड़ा गया था, जिसके निशान आज भी यहां के राजपूती किलो में देखने को मिलते है। आज ऊंनी कपड़ो के मामले में पूरे भारत में लुधियाना पहले स्थान पर है..लुधियाना में असल में दसवे गुरु से जुड़ी कई ऐतिहासिक स्थान है, जिसमें गुरुद्वारा चरणकमल, गुरुद्वारा मंजी साहिब जैसे नामी गुरुद्वारे है तो वहीं फिल्लौर किला, घंटा घर, गुरुद्वारा नानकसर, नेहरू रोज़ गार्डन और हार्डीज़ वर्ल्ड एम्यूज़मेंट पार्क काफी फेमस प्लेसेस है।

पंजाब का रोपड़ शहर

4, अब बात करेंगे रोपड़ की…रोपड़ पंजाब का एक ऐसा जिला है, जो पुरातन से लगाव रखने वाले, इतिहास से लगाव रखने वालों के सबसे पसंदीदा शहर है। दरअसल रोपड़ को रूपनगर के नाम भी जाना जाता है, और पुरातत्वविदों के अनुसार भारत की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक ह़डप्पा सभ्यता के निशान रोपड़ में भी देखने को मिलने है। यहां आकर आपको एहसास होगा कि आप उस समय में आ गए जब सभ्यता फल फूल रही थी। वहीं रूपनगर सिखों के साथ साथ हिंदुओ के लिए भी अहम है, क्योंकि एक तरफ यहां दसवे गुरु से जुड़ा आनंदपुर साहिब मौजूद है, तो वहीं  जटवेश्वर महादेव मंदिर भी स्थित है.. इनके अलावा  गुरुद्वारा श्री भट्टा साहिब तथा गुरुद्वारा श्री टिब्बी साहिब भी यहां स्थित है।  हडप्पाई अवशेषों को देखने वालों को लिए यहां  पुरातात्विक संग्रहालय भी है।

शिवाविक पहाड़ियों के बीच बसा हुआ पठानकोट

5, अब बात करेंगे पठानकोट की.. पंजाब में केवल आपको हरे भरे लहलहाते फसल ही नही बल्कि खूबसूरत हिल स्टेशन जैसे आकर्षण भी देखने को मिलेंगे। पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पठानकोट का इतिहास से लेकर वर्तमान तक काफी अहम रोल है। हिमाचल जाने के लिए पठानकोट हो कर ही जाना होता है.. सिख धर्म से ज्यादा यहां हिंदू धर्म को मानने वालों को लेकिन महत्वपूर्ण है। यहां  मुक्तेश्वर मंदिर, काठगढ़ मंदिर मौजूद है तो वहीं पंजाब की लाइफलाइन में से एक रंजीत सागर बांध भी यहां स्थित है। इसके अलावा सैन्य दृष्टि से भी काफी अहम है। पठानकोट शिवाविक पहाड़ियों में बसा है और बारिश के दिनों में इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है।

चंडीगढ़ की सफाई, मोहाली का स्पोट्स स्पिरिट, और पटियाला का पेग और पगड़ी..सब कुछ पंजाब की शान को आगे बढ़ाते है.. जो दुनियाभर में फेमस है.. यहां कई ऐतिहासिक स्थान संस्कृति है, जिसे देखने के लिए पर्यटन की भीड़ लगती है..सच तो ये है पंजाब का हर हिस्सा किसी न किसी कारण से काफी खास है.. और हर हिस्सा आपको कोई न कोई खूबसूरत यादें ही देता है। क्या आप पंजाब के किसी शहर में घूमे है तो हमें कमेंट करके बतायें कि आपको उस शहर में क्या खास लगा।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds