Haldiram नमकीन के पैकेट पर 'उर्दू' में लिखे Text पर महिला रिपोर्टर ने किया जमकर हंगामा…सोशल मीडिया पर Viral हो गई वीडियो!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 अप्रैल 2022, 05:30 AM Updated: 06 अप्रैल 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Haldiram देश का एक काफी फेमस ब्रांड है, जिसके नमकीन से लेकर मिठाईयां तक लोगों को खूब पसंद आती है। यही Haldiram सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में छाया हुआ है, लेकिन अपने किसी प्रोडेक्ट के चलते नहीं बल्कि किसी और वजह से ही। दरअसल, Haldiram के सुर्खियों में आने की वजह है उर्दू भाषा। हल्दीराम के एक नमकीन की पैकेट पर उर्दू भाषा लिखे होने की वजह से बड़ा बवाल खड़ा हो गया।

रिपोर्टर ने खड़ा किया बखेड़ा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें सुदर्शन न्यूज चैनल की एक महिला पत्रकार हल्दीराम के कर्मचारियों से भिड़ती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखने मिल रहा है कि महिला हल्दीराम के एक स्नैक के पैकेट को उठाकर बार-बार स्टोर मैनेजर ये यही पूछती है कि आपने हल्दीराम के इस पैकेट के ऊपर उर्दू भाषा क्यों लिखी है? दरअसल, रिपोर्टर व्रत के नमकीन पैकेट पर उर्दू टेक्सट को लेकर ही स्टोर मैनेजर से बहस कर रही होती हैं। 

स्टोर मैनेजर ने कुछ यूं दिया जवाब

पहले तो स्टोर मैनेजर रिपोर्टर के इस सवाल का जवाब देने से साफ तौर पर इनकार कर देती हैं। फिर आगे रिपोर्टर पूछती हैं कि आप ऐसा क्या छिपाना चाहती हो या झूठ परोसना चाहती हो। क्यों पैकेट पर उर्दू में लिखा गया है। बार बार एक ही सवाल करने पर स्टोर मैनेजर जवाब देते हुए कहती हैं कि मेरे पास भारत के तीन कम्यूनिटी के लोग आते हैं, जिनको इंग्लिश, हिंदी और उर्दू आती है। मैंने अगर उनके लिए पैकेट पर ये विवरण दिया, तो आपको सिर्फ वहीं क्यों पढ़ना, जो आपके लिए सूट नहीं करता। जिस पर रिपोर्टर कहती है कि मुझे पढ़ना है। आपने बाकि पैकेट पर उर्दू में नहीं लिखा, लेकिन व्रत के लिए जो पैकेट है, उस पर उर्दू टेक्सट लिखा है। 

वायरल वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

सोशल मीडिया वीडियो के सामने आने और वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग रिपोर्टर के रवैये पर सवाल खड़े कर रहे हैं, तो कुछ हल्दीराम को भी इस मामले में गलत ठहरा रहे हैं। 

ट्विटर पर कुछ लोग इस पूरे मामले को हल्दीराम की स्टोर मैनेजर ने जिस तरह हैंडल किया उसके लिए उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘हल्दीराम स्टाफ का अद्भुत संयम। सुदर्शन की ‘शेरनी’ को पता होना चाहिए कि ये अरबी है ना कि उर्दू। क्योंकि हल्दीराम कई मुस्लिम बहुल देशों को अपने प्रोडेक्ट निर्यात करता है जो बिना किसी भेदभाव के भारतीय उत्पाद खरीदते हैं।’

वहीं इस दौरान कुछ यूजर्स भारतीय करेंसी तो कुछ भारतीय रेलवे के साइन बोर्ड वाली फोटोज अपने सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे, जिसमें अरबी भाषा में लिखा हुआ था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds