6 आरोपियों का ग्रुप, मैसूर से गुरुग्राम तक प्लानिंग, रेकी और फिर हंगामा, संसद कांड की पूरी जानकारी आई सामने

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 दिसम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 14 दिसम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बुधवार 13 दिसंबर को संसद क्ले अन्दर और बाहर कुछ लोगों ने उत्पाद मचाया जिसके बाद जहाँ इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया तो वहीं इसके बाद इन लोगों से पूछताछ की गयी. वहीं इस पूछताछ में जहाँ कई सारे खुलासे हुए हैं तो वहीं संसद में हडकंप मचाने वाले लोगों कब से इस घटना कि प्लानिंग कर रहे थे और इन लोगों ने क्यों ऐसा किया इस बात की जानकारी सामने आई है.

Also Read- जानिए कौन थे वो लोग जिन्होंने संसद के अंदर और बाहर मचाया हड़कंप. 

‘भगत सिंह फैन क्लब’ से जुड़े हैं सभी आरोपी 

जानकारी मिली है कि ये सभी आरोपी एक सोशल मीडिया पेज ‘भगत सिंह फैन क्लब’ से जुड़े थे और डेढ़ साल पहले उन्होंने इस घटना को अंजाम देने की साजिश रची थी. ये सभी लोग लगभग डेढ़ साल पहले सभी आरोपी मैसूर में मिले थे और 10 दिसंबर को एक-एक करके सभी अपने-अपने राज्यों से दिल्ली पहुंचे. वहीं घटना को अंजाम देने से पहले ये सभी आरोपी इंडिया गेट के पास इकट्ठा हुए और यहाँ पर इन्होने आगे प्लानिंग की वहीँ इसके बाद आपस में कलर स्प्रे बांटा गया और इसके बाद घटना को अंजाम दिया.

घटना में शामिल हैं 6 आरोपी 

पुलिस ने बताया कि कुल छह आरोपी हैं दो अंदर घुसे थे, जबकि दो बाहर प्रदर्शन कर रहे थे. पूछताछ में दो लोगों का और नाम सामने आया। फिलहाल पांच गिरफ्त में है और एक फरार है।वहीं सूत्रों के अनुसार, साजिश को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने संसद की रेकी भी की थी. जुलाई में सागर को संसद भवन की रेकी के लिए लखनऊ से दिल्‍ली भेजा गया था लेकिन, जुलाई में सागर संसद भवन के भीतर जाने में सफल नहीं हो पाया था, जिसके बाद वह संसद भवन के बाहर से गेट और सुरक्षा जांच की रेकी कर चला गया था.

वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है औत  दिल्ली पुलिस ने एंटी टेरर और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत केस दर्ज कर लिया. लोकसभा सचिवालय के अनुरोध पर, गृह मंत्रालय ने इस घटना की जांच का आदेश दिया है. CRPF के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह के नेतृत्व में एक जांच कमेटी बनाई गई है। इसमें अन्य सुरक्षा एजेंसियों और एक्सपर्ट शामिल हैं.

जानिए कौन थे ससंद के बाहर और अन्दर हड़कंप मचाने वाले आरोपी

आपको बता दें, ससंद के बाहर हड़कंप मचाने वाले लोगों में एक युवक और एक महिला है. महिला का नाम नीलम है और व्यक्ति का नाम अनमोल शिंदे है. नीलम की 42 साल है वो हरियाणा के हिसार की रहने वाली है. दूसरे आरोपी का नाम अनमोल शिंदे है और उसकी उम्र 25 साल है और वो महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है. वहीं इन दोनों इस घटना को संसद भवन के बाहर और ट्रांसपोर्ट भवन के अंजाम दिया. वहीं इन लोगों ने कलर गैस छोड़ने के बाद भारत माता की जय, जय भीम, तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है, जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया. वहीं लोकसभा में दर्शक दीर्घा से कूदे एक युवक का नाम सागर है और दूसरे युवक का नाम मनोरंजन डी है. मनोरंजन डी कर्नाटक के मैसूर का रहने वाला है. उसकी उम्र 35 साल है. उसने बेंग्लुरु की विवेकानंद यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की है.

Also Read- गाजियाबाद में कपड़े प्रेस करने वाला बना करोड़पति, लोन के जरिए खड़े किया 400 करोड़ का साम्राज्य. .

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds