जर्मनी के मशहूर बॉडी बिल्डर जोस्थेटिक्स का 30 साल की उम्र में हुआ निधन

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 01 जुलाई 2023, 12:00 AM 🔄 Updated: 01 जुलाई 2023, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जर्मनी के मशहूर बॉडी बिल्डर जोस्थेटिक्स (Joesthetics ) का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है. जोस्थेटिक्स का असली नाम जो लिंडनर है. हालाँकि,अभी तक उनकी मौत की वजहों का पता नहीं चल पाया है. ये जर्मन बॉडी बिल्डर जर्मनी के साथ साथ पूरी दुनिया में फेमस था. भारत में भी इनके चाहने वालों की कमी नहीं है. उनके दोस्तों के माध्यम से उनके मौत की खबर सामने आई, जिसे सुनते ही उनके फैन्स शोक्ड हो गए.

बॉडी बिल्डर जोस्थेटिक्स के दोस्त ने की मौत की पुष्टि

बॉडी बिल्डर जोस्थेटिक्स दोस्त Noel Druze ने उनकी मौत की पुष्टि की. जो लिंडनर के दोस्त ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बहुत ही भावुक पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा, “जो आपको जन्नत नसीब हो, मैं अभी भी अपना फोन चेक कर रहा हूं और आपके जवाब का इंतजार कर रहा हूं, ताकि हम जिम में मिल सकें.”Noel ने आगे लिखा, “मैं टूट चुका हूं. तुमने हमारे लिए अपनी बाहें खोलीं, तुमने हमें सोशल मीडिया और जिंदगी के बारे में बहुत कुछ बताया. हमारे और दूसरों के लिए आपकी उदारता हमेशा साथ रहेगी.”

Germany Bodybuilder Joysthetics
Source-Google

इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा भावुक 

नोएल ने लिखा, “यह कोई मजाक नहीं है. उनकी मां ने हमसे गुजारिश की थी कि हम उनकी मौत के बारे में लोगों को बताएं. जो और उनके चाहने वालों के लिए दुआ करें. मैं अभी भी इस पर यकीन नहीं कर पा रहा हूं. आपको जन्नत में आला मकाम मिले.”

मौत पता चला मौत का कारण

ध्यान देने वाली बात है कि जो की मौत का असली कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. कुछ रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई है. हालाँकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है. अगर हम जो की बात करें तो वो सोशल मीडिया पर काफ़ी ज़्यादा फेमस थे. वो अपनी गर्ल फ्रेंड निचा और दोस्तों के साथ अपनी तस्वीरे भी शेयर करते रहते थे. अभी दो दिन पहले ही जो ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने एक फैन का कमेंट शेयर किया था. बॉडी बिल्डिंग में काफ़ी लोगों के आइडल थे. वहीं अब एकाएक उनकी मौत की खबर ने सभी को सकते में डाल दिया है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds