4 सालों की मेहनत, शूटिंग के दौरान जारी हुआ फतवा…The Kashmir Files की शूटिंग के दौरान मेकर्स ने इन चुनौतियों का किया सामना!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 मार्च 2022, 05:30 AM Updated: 14 मार्च 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

3 दशक के बाद कश्मीरी पंडितों के पलायन का वो दर्द पर्दे पर दिखाने के लिए फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री इस वक्त काफी तारीफें बटोर रहे हैं। उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को थिएटर्स में रिलीज की गई, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। महज 3 दिनों के अंदर इस फिल्म ने बढ़िया कमाई कर ली और अभी भी मूवी के शोज हाउसफुल ही चल रहे हैं। 

फिल्म जीत रही फैंस का दिल

द कश्मीर फाइल्स फिल्म की कहानी 1990 के कश्मीरी पंडितों के विस्थापन पर आधारित है। फिल्म में ये दिखाने की कोशिश की गई है कि कश्मीरी पंडितों के साथ तब जो हुआ था, वो सिर्फ पलायन नहीं बल्कि भीषण नरसंहार था। इसमें कई सीन्स ऐसे हैं, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं। लेकिन इस कहानी को पर्दे पर उतारने पर विवेक अग्निहोत्री के लिए बिलकुल भी आसान नहीं था। इस फिल्म को बनाने में उन्होंने सालों की मेहनत की। यही नहीं शूटिंग के दौरान तो उनके खिलाफ फतवा तक जारी हो गया था। 

विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी भी द कश्मीर फाइल्स में एक अहम भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। उनकी दमदार एक्टिंग काफी तारीफें बटोर रही है। अब पल्लवी जोशी ने एक इंटरव्यू में फिल्म की शूटिंग के वक्त आई मुश्किलों के बारे में बताया। 

जब जारी हुआ फतवा तो…

द कश्मीर फाइल्स मूवी कम बजट में बनकर तैयार हुई। साथ ही साथ इसका कुछ खास प्रमोशन भी नहीं किया गया। बावजूद इसके फिल्म को जो रिस्पॉन्स मिल रहा है, वो जबरदस्त है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मेकर्स ने कई समस्याओं का सामना किया। पल्लवी जोशी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिनों में उनके खिलाफ फतवा जारी हुआ। 

एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत के दौरान पल्लवी जोशी ने कहा कि फिल्म की शूटिंग करना हमारी जर्नी का छोटा हिस्सा थी। फिल्म के लिए पूरी रिसर्च करना, लोगों तक पहुंचना, पैसे जुटाना, एक्टर्स को साथ लाना…ये सब कुछ  बड़ी चुनौती थी। 

उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग करना सबसे छोटा और आसान हिस्सा था। हमने अपने 4 साल फिल्म को समर्पित किए। शूटिंग में तो एक ही महीना लगा। जब हम कश्मीर में शूटिंग कर रहे थे, तो हमारे नाम पर एक फतवा जारी हुआ। 

इसके बारे में आगे बताया कि सौभाग्य से तब हम फिल्म का आखिरी सीन शूट कर रहे थे। मैंने विवेक से कहा चलो जल्दी इस सीन को खत्म करके एयरपोर्ट जाते हैं। वैसे भी हम जा ही रहे थे। मैंने विवेक से कहा कि हम कुछ कहते नहीं। अभी शूटिंग कर लेते हैं, क्योंकि हमें यहां आने का दूसरा मौका नहीं मिलेगा। पल्लवी ने बताया कि हम जल्दी शूटिंग की। साथ ही कुछ लोगों से अपना सामान सेट पर मंगवा लिया और हम वहीं से निकल गए। सिर्फ यही एक चुनौती थी, जो हमने शूट के दौरान फेस की थी।

27 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी फिल्म

द कश्मीर फाइल्स फिल्म 11 मार्च को रिलीज हुई है। मूवी में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी जैसे सितारे लीड रोल में नजर आ रहे है। इस फिल्म के साथ कई भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर रहे हैं और वो इमोशनल हो रहे है। द कश्मीर फाइल्स को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। बात फिल्म की कमाई की करें तो मूवी ने तीन दिनों में 27 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds