Farhan Akhtar ने मारी Hollywood में लंबी छलांग, जानिए किस सुपरहिट सीरीज में करेंगे काम?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 मई 2022, 05:30 AM Updated: 07 मई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जो मुकाम Bollywood के तीनों खान नहीं हासिल कर पाए, वो मुकाम अभिनेता फरहान अख़्तर (Farhan Akhtar) ने हासिल कर लिया है। हम ऐसा इसीलिए बोल रहे हैं क्योंकि Farhan Akhtar को Hollywood में एक बड़ा ऑफर मिल गया है, जिसके बाद से हर तरह फरहान के Hollywood प्रोजेक्ट की चर्चा हो रही हैं। Bollywood सेलेब्स द्वारा फरहान को इस प्रोजेक्ट के लिए बधाईयां मिल रही हैं, वही उनके फैन्स भी अपने हीरो को शुभकामनाएं दे रहे हैं। दरअसल फरहान अख़्तर मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU ) की नई सुपरहीरो सीरीज  ”मिस मार्वल” (Ms Marvel) में नजर आएंगे।

इंटरनेशनल न्यूज पोर्टल डेडलाइन ने मार्वल सीरीज में  फरहान के शामिल होने की खबर की सूचना दी है। फरहान का फिल्म में क्या किरदार होगा, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन पुष्टि की है कि फरहान को ‘गेस्ट-स्टाररिंग रोल’ (Guest Appearence) के रूप में देखा जाएगा। ”Ms Marvel” में  फरहान के साथ-साथ पाकिस्तानी बेहतरीन एक्टर फवाद खान भी इसका हिस्सा होंगे। इन दोनों टैलेंटेड अभिनेताओं को ”मिस मार्वल” (Ms Marvel) में देखने के लिए इनके फैन्स बहुत बेताब हो रहे हैं। हालांकि पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने इस खबर की पहले ही पुष्टि कर दी थी कि वो ‘मिस मार्वल’ सीरीज का हिस्सा है। ‘मिस मार्वल’ 8 जून को रिलीज होगी। 

मिस मार्वल की कहानी

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU ) की फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दुनियाभर के फैंस का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब  रही है। इस बीच मार्वल की नई सीरीज ‘मिस मार्वल’ (Ms. Marvel) का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ये सीरीज OTT पर दस्तक देने वाली है। फिल्म में इमान वेलानी का लीड रोल है , जो कमला नामक किरदार में नजर आएंगी। जिसे देखने के बाद इसकी कहानी का अंदा्जा आसानी से लगाया जा सकता है। ये कहानी न्यू जर्सी की एक मुस्लिम पाकिस्तानी और अमेरिकी हाई स्कूल की छात्रा कमला खान की है। कमला का सपना है कि वो बड़ी होकर कैप्टन मार्वल जैसा बने। कमला के इसी सपने और हकीकत को लेकर इस कहानी को बखूबी बयां किया गया है।

Alia भी देगीं हॉलीवुड में दस्तक 

फरहान अख्तर से पहले अभिनेत्री आलिया भट्ट हॉलीवुड में एंट्री मारने जा रही हैं। पिछले दिनो ही खबर आई थी कि आलिया अपना हॉलीवुड डेब्यू ”हर्ट ऑफ स्टोन” (Heart of Stone) से कर रही हैं और इस महीने से वो इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर देगीं। ये फिल्म एक Spy Thriller होगी, जिसे Tom Harper निर्देशित करेंगे। आलिया अपनी फिल्म  ”हर्ट ऑफ स्टोन’ में हॉलीवुड स्टार Gal Gadot और Jamie Dorna के अपोजिट नजर आएंगी। आलिया का ये प्रोजेक्ट OTT प्लेटफार्म Netflix पर आएगा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds